फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bawanikheda water tank will be improved

Bhiwani News: करीब 13.5 करोड़ से सुधारा जाएगा बवानीखेड़ा जलघर

Mon, 28 Oct 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 28 Oct 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Bawanikheda water tank will be improved
शुभम कौशिक
विज्ञापन


भिवानी। कस्बा बवानीखेड़ा के लोगों के लिए पीने के पानी की आपूर्ति बढ़ाई जाएगी। इसके लिए जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने कार्ययोजना बनाई है। कस्बे में तहसील कार्यालय के सामने स्थित जलघर की सूरत करीब 13.5 करोड़ रुपये की लागत से बदली जाएगी। पिछले लंबे समय से कस्बे में पानी की समस्या बनी है। कुछ हिस्सों में लोग खुद के खर्चे पर टैंकर मंगाकर काम चला रहे हैं। कस्बावासी स्थानीय जनप्रतिनिधियों से पानी की आपूर्ति बढ़ाने की मांग करते रहे हैं। विभाग के खिलाफ लोगों ने समय-समय पर नारेबाजी और रोष प्रकट कर विरोध जताया लेकिन कस्बे के लोगों के लिए अब राहत भरी खबर है।
जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के मुताबिक कस्बे के भिवानी रोड पर स्थित जलघर में पानी के चार टैंकों की मरम्मत कर उनको चौड़ा किया जाएगा। लोगों को स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए जल शोधन संयंत्र और एक अतिरिक्त टैंक का निर्माण किया जाएगा। सुंदर नहर पर पंप हाउस बनाकर बंद पाइपलाइन डालकर पानी का जुड़ाव सीधा जलघर में स्थित टैंकों से होगा। फिलहाल माइनर से पानी टैंकों में पहुंचाया जाता है। इस कारण खपत से कम पानी जलघर में पहुंच रहा है। इस समस्या को खत्म करने के लिए अब 13.5 करोड़ रुपये की लागत से जलघर की व्यवस्था बदली जाएगी। इसके लिए काम शुरू हो चुका है। शुरुआती दौर में पेड़ों की कटाई के साथ निर्माण स्थल को समतल किया जा रहा है।
विज्ञापन


टूटी पाइपलाइन से पेयजल में मिल रहा सीवर का पानी
पार्षद बच्चन सिंह तंवर ने बताया कि कस्बे में लगी पानी आपूर्ति की लाइन काफी पुरानी है। इससे पाइपलाइन जर्जर भी हो चुकी है। कस्बे के कुछ हिस्सों में पाइपलाइन टूटी होने के कारण सीवर का पानी मिल जाता है। कस्बे के वार्ड नंबर छह और 10 का कुछ हिस्सा ऊंचे टीले पर बसा है। इस कारण पानी की लाइन छोटी होने की वजह से पानी की आपूर्ति पूरी नहीं हो रही। वार्ड के लोगों ने बताया कि उन्होंने पार्षद के साथ मिलकर पाइपलाइन बदलने के लिए विभाग के अभियंताओं को शिकायत देकर कई बार अवगत करवाया लेकिन विभाग के अधिकारी बजट आने तक इंतजार करने की बात करते रहे। अब कस्बे के लोगों को उम्मीद है कि इस बजट से कस्बे की जलापूर्ति व्यवस्था सुधरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कस्बे के लोगों को पीने के पानी की समस्या से छुटकारा दिलवाने के लिए पूरी योजना बनाई गई है। इसके तहत जलघर में जल शोधन संयंत्र सहित एक अतिरिक्त जलाशय, सुंदर नहर से लेकर जलघर तक पाइपलाइन और चारों टैंकों की मरम्मत के साथ उनकी चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। कस्बे में स्थित ढाणी और जमालपुर रोड पर बने बूस्टर स्टेशनों में टैंक का निर्माण के साथ सुंदर नहर पर एक पंप हाउस बनाया जाएगा। इस पूरे काम पर करीब 13.5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका काम शुरू हो चुका है। - सचिन कौशिक, जेई, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed