फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bawani Khera Grain Market Granted Market Committee Status

Bhiwani News: बवानीखेड़ा अनाज मंडी को मिला मार्केट कमेटी का दर्जा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Bawani Khera Grain Market Granted Market Committee Status
बवानीखेड़ा। कस्बे की अनाज मंडी को आधिकारिक रूप से मार्केट कमेटी का दर्जा मिल गया है। बवानीखेड़ा अनाज मंडी को मिले इस दर्जे को क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों और आमजन के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
विज्ञापन

इससे किसानों को बेहतर सुविधाएं मिलने, फसलों के विपणन में पारदर्शिता बढ़ने और मंडी के विकास के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध होने की उम्मीद है। मार्केट कमेटी का दर्जा मिलने से क्षेत्र में कृषि और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही व्यापार के विस्तार और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है। क्षेत्रवासियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे बवानीखेड़ा के विकास में महत्वपूर्ण कदम बताया है। इस उपलब्धि का श्रेय क्षेत्र के विधायक कपूर सिंह वाल्मीकि, मार्केट कमेटी चेयरमैन राजेंद्र हंस, नगरपालिका चेयरमैन सुंदर अत्री और उनकी पूरी टीम के निरंतर प्रयासों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक, रामफल, दिनेश, सुरेंद्र, देवेंद्र, हवा सिंह, राजकुमार और अशोक ने फैसले का स्वागत करते हुए सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय बवानीखेड़ा के विकास में मील का पत्थर साबित होगा और आने वाले समय में क्षेत्र को कृषि एवं व्यापार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगा। विधायक कपूर वाल्मीकि ने कहा कि क्षेत्र की कोई भी मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जाती है तो उसे पूरा करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे हल्के के विकास की तस्वीर बदलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed