फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bathinda-Delhi and New Delhi trains will operate from Bhiwani City Station

Bhiwani News: बठिंडा-दिल्ली और नई-दिल्ली ट्रेन का संचालन भिवानी सिटी स्टेशन से होगा

Thu, 23 Jan 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 23 Jan 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Bathinda-Delhi and New Delhi trains will operate from Bhiwani City Station
​भिवानी का रेलवे स्टेशन।
भिवानी। रेलवे की ओर से दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली और नई दिल्ली-हिसार-नई दिल्ली रेल सेवा का संचालन वाया भिवानी बाईपास से होने के कारण इस रेल सेवा का भिवानी मुख्य स्टेशन के स्थान पर सिटी स्टेशन पर ठहराव किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 14731 दिल्ली-बठिंडा रेल सेवा 28 जनवरी से दिल्ली से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी और परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर चार बजकर 20 मिनट पर आगमन व चार बजकर 25 मिनट पर प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14732 बठिंडा-दिल्ली रेल सेवा 28 जनवरी से बठिंडा से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी और परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर नौ बजे आगमन व नौ बजकर पांच मिनट पर प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा ट्रेन संख्या 54423 नई दिल्ली-हिसार रेल सेवा 28 जनवरी से नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी तथा परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर आठ बजकर 52 मिनट पर आगमन व आठ बजकर 58 मिनट पर प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 54424, हिसार-नई दिल्ली रेल सेवा 28 जनवरी से हिसार से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी और परिवर्तित मार्ग में यह रेल सेवा भिवानी सिटी स्टेशन पर छह बजकर 10 मिनट पर आगमन व छह बजकर 15 मिनट पर प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed