फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bas stand, four lane, development, bhiwani, hindi news

बस स्टैंड से निनान तक बनेगा फोरलेन

Fri, 12 Aug 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 12 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
bas stand, four lane, development, bhiwani, hindi news
विकास - फोटो : अमर उजाला
बस स्टैंड से निनान तक के मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा। साथ ही अनाजमंडी से  आगे भी करीब दो किलोमीटर तक के मार्ग को फोरलेन किया जाएगा। इन मार्गों के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। अब बस मंजूरी पत्र आने और टेंडर प्रक्रिया  शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन

बस स्टैंड से थोड़ा आगे पेट्रोप पंप तक फोर  लेन मार्ग है। इससे आगे खेरड़ी मोड़ तक सिंगल रोड है। नेशनल हाईवे अथोरिटी  ऑफ इंडिया ने इसके  लिए प्रपोजल बनाकर भेजे थे। खेरड़ी मोड़ से निनान गांव तक और निनान गांव से बस स्टैंड तक के मार्ग को फोरलेन बनाने के प्रपोजल भेजे गए। अब निनान से नए बस स्टैंड तक के प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। आधिकारिक मंजूरी मिलने के बाद बस अब इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू होने और निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है। यह मार्ग करीब साढ़े तीन किलोमीटर लंबा है। इसके अलावा अनाजमंड़ी ओवरब्रिज से आगे दो किलोमीटर तक लोहारू मार्ग को भी फोरलेन बनाया जाएगा। इन मार्गों के फोरलेन बनने के बाद शहर के  सभी मुख्य मार्ग फोरलेन बन जाएंगे। नेशनल हाइवे अथोरिटी ऑफ इंडिया के  अधिकारियों की माने तो इसी साल इनके बनने की उम्मीद है।
विज्ञापन


15 से 20 दिन और गड्ढों में खाने होंगे हिचकोले
बेशक नया फोरलेन मार्ग बनाने को मंजूरी मिल गई हो मगर 15 से 20 दिन और वाहन  चालकों को नेशनल हाइवे पर बरसात के कारण बने बड़े बड़े गड्ढों में हिचकोले खाने होंगे। शहर के नया बस स्टैंड, रोहतक मार्ग पर वाहन एजेंसी के सामने, दादरी गेट पर सड़क के बीच बड़े-बड़े गड्ढे बने है। नेशनल हाइवे अथोरिटी अधिकारियों ने सर्वे कर अब इनमें रोडे डलवा दिए है। ये रोडे़ भी राहगीरों के  लिए आफत बने हैं और हादसों का सबब बन रहे है। अधिकारियों का कहना हैकि 15 दिन और बरसात होने की संभावना है। ऐसे में यदि पहले पैचवर्क किया गया तो  सारा धुल जाएगा। इस कारण 15-20 दिन बाद सड़कों पर बढिया पैचवर्क करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed