फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bar Association elections: victory wreath tied head Ramkumar Dhangd

बार एसोसिएशन चुनाव: राम कुमार धांगड़ के सिर बंधा जीत का सेहरा

Sat, 05 Dec 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Sat, 05 Dec 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bar Association elections: victory wreath tied head Ramkumar Dhangd
भिवानी। राम कुमार धांगड़ भिवानी बार एसोसिएशन के नए प्रधान होंगे। शुक्रवार को हुए चुनाव में उन्होंने 214 वोट हासिल करते हुए अपनी प्रतिद्वंद्वी चेतन आनंद को 22 वोटों से मात दी। सुमित श्योराण उप प्रधान बने तो देवेंद्र सचिव बने।
विज्ञापन

शुक्रवार को लंबे इंतजार के बाद बार एसोसिएशन के चुनाव हुआ। चुनाव के लिए सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। शुरूआत में मतदान काफी धीमा रहा मगर दोपहर डेढ़ बजे के बाद मतदान ने रफ्तार पकड़ी और दोपहर एक बजे के बाद मतदान के लिए अधिवक्ताओं की लंबी कतार लगी। उम्मीदवार अधिवक्ताओं को अपने अपने पक्ष में मतदान के लिए अपील कर रहे थे। सायं चार बजे तक मतदान चला। करीब 625 अधिवक्ताओं ने मतदान किया। एक घंटे के बाद पांच बजे हाल के दरवाजे बंद कर मतगणना शुरू की गई। मतगणना के दौरान उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में बेचैनी थी। दरवाजे के बाहर तरह तरह की अटकलें चली। सायं सात बजे दरवाजा खुला। बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान व चुनाव समिति अध्यक्ष सोहन लाल मक्कड़ ने चुनाव परिणामों की घोषणा की। प्रधान पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता राम कुमार धांगड़ को 214 वोट मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी चेतन आनंद (192 वोट) को 22 मतों से हराया। सतबीर सिंह को 142 वोट मिले। उप प्रधान पद के लिए सुमित श्योराण को 244 वोट मिले और उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी कश्मीर सिंह (210)  को 34 वोटों से हराया। सचिव पद के लिए देवेंद्र परमार को 305 वोट मिले और उनके प्रतिद्वंद्वी हरेंद्र को 187 वोट मिले।
विज्ञापन

परिणाम की घोषणा के बाद विजेता प्रत्याशियों के समर्थक झूम उठे और विजेताओं को बधाई देने वालों का तांता लग गया। हारे हुए प्रत्याशी विजेताओं को बधाई देकर वहां से निकल लिए। शनिवार को पदाधिकारियों का शपथ ग्रहरण समारोह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार हुई वीडियोग्राफी, लगाए उंगली पर निशान
बार चुनाव में पहली बार वीडियोग्राफी करवाई गई। साथ ही मतदान करने वाले अधिवक्ताओं की उंगलियों पर निशान भी लगाए गए। करीब ढाई साल पहले हुए चुनाव में काफी विवाद हुआ था और मत भी फाड़ दिए गए थे। काफी विवाद हुआ था। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार वीडियोग्राफी करवाई गई।
किसे कितने मिले वोट
प्रधान
नाम                वोट
राम कुमार             214
चेतन आनंद            192
सतबीर सिंह            142

उप प्रधान
नाम                वोट
सुमित श्योराण        244
कश्मीर सिंह            210
सोमवीर सिंह            163

सचिव
नाम                वोट
देवेंद्र परमार            305
हरेंद्र सिंह भालोठिया        187
सुभाष भाटी            126


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed