फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Baptist Church office-bearers accuse registry clerk and computer operator of conniving with fake registry

बैप्टिस्ट चर्च पदाधिकारियों ने लगाए रजिस्ट्री क्लर्क और कम्प्यूटर ऑपरेटर पर मिलीभगत से फर्जी रजिस्ट्री लिखवाने के आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Baptist Church office-bearers accuse registry clerk and computer operator of conniving with fake registry
भिवानी। बैप्टिस्ट चर्च की भूमि की फर्जी रजिस्ट्री मामले को लेकर चर्च पदाधिकारियों ने मंगलवार को लघु सचिवालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी। चर्च पदाधिकारियों का आरोप है कि भिवानी तहसीलदार कार्यालय के रजिस्ट्री क्लर्क ने दो कंप्यूटर ऑपरेटरों के साथ मिलीभगत कर फर्जी रजिस्ट्री लिखवा डाली। चर्च पदाधिकारियों ने एसपी को दी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि चर्च की भूमि की रजिस्ट्री कराने से पहले नगर परिषद भिवानी से भी कोई एनओसी नहीं ली गई और न ही किसी के नाम कोई पीआईडी (प्रॉपर्टी आईडी) बनवाई गई। जबकि किसी भी भूमि की खरीद और बिक्री करने वाले के नाम पीआईडी बनवाना अनिवार्य है और एनओसी भी जरूरी है। लेकिन चर्च की खरीद बिक्री की हद से बाहर भूमि को भी बेचने के लिए तहसील कार्यालय के कर्मचारियों ने सभी हदें पार कर डाली।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपने पहुंचे अमोल स्मिथ, साइमन जोसवा, क्रिस्टोफर, सुनीता, मनीष सोलोमन, विकास, राजीव स्पेंसर, आक्सलीक जंडेडर, मोनिका, बंटी, सुरजीत, चंद्रसैन, प्रोमिला, सम्मूल का कहना है कि शहर के हांसी गेट केएम स्कूल के पास बैप्टिस्ट चर्च की 12432 वर्ग गज भूमि है। इस भूमि का रिकार्ड नगर परिषद में मिशन हाउस के नाम से यूनिट में दर्ज किया हुआ है। पदाधिकारियों का आरोप है कि बिना किसी मलकियत के तथाकथित लोगों ने इस भूमि की रजिस्ट्री क्लर्क और कम्प्यूटर ऑपरेटर से मिलीभगत कर फर्जी दस्तावेजों के सहारे रजिस्ट्री लिखवा दी और जिसका स्टॉप भी जारी करा दिया। इस रजिस्ट्री की भनक जब चर्च पदाधिकारियों को लगी तो इस मामले में नायब तहसीलदार को शिकायत दी। जिस पर नायब तहसीलदार ने रजिस्ट्री पर रोक लगाने के रजिस्ट्री क्लर्क के नाम आदेश जारी कर दिया। इसी मामले में पदाधिकारियों ने मंगलवार को लघु सचिवालय परिसर में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपी।
विज्ञापन

----------------------------
इंग्लैंड से देश भर में मशीनरी की संपत्ति का कर रहे हैं रखरखाव
बैप्टिस्ट चर्च के सचिव साइमन जोसवा ने बताया कि देशभर में मिशनरी की बेतहाशा संपत्ति दर्ज हैं। भिवानी में भी मिशनरी की काफी संपत्ति हैं। इस संपत्ति का रखरखाव इंग्लैंड में बैप्टिस्ट मिशनरी सोसायटी द्वारा किया जा रहा है। जिसकी दिल्ली में भी एक ब्रांच है। जहां के पदाधिकारी अपने फायदे के लिए इंग्लैंड के पदाधिकारियों को गुमराह कर संपत्ति को बेचने पर तुले हैं। इस संबंध में पहले भी शिकायत दी जा चुकी है। लेकिन इसके बावजूद भी भिवानी में चर्च की संपत्ति को बेचने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि नियम के अनुसार मिशनरी के नाम दर्ज कोई भी संपत्ति को बिक्री नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
मेरे पास बैप्टिस्ट चर्च की तरफ से शिकायत आई है। जिसे इक्नॉमिक सैल के पास जांच के लिए भेजा गया है। जांच में अगर भूमि की रजिस्ट्री संबंधी मामले में कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो इस संबंध में केस दर्ज कर पुलिस मामले की विस्तृत जांच करेगी।
- अजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed