फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bapora team first

Bhiwani News: राजकीय विद्यालय बापोड़ा की टीम प्रथम

Wed, 01 Jan 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 01 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
bapora team first
राजकीय विद्यालय बापोड़ा की टीम प्रथम
विज्ञापन

कुशल बिजनेस चैलेंज के द्वितीय चरण का आयोजन
फोटो : 34
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला के तहत समग्र शिक्षा की ओर से मंगलवार को जिलास्तरीय कौशल प्रदर्शनी के तहत कुशल बिजनेस चैलेंज के द्वितीय चरण का आयोजन किया गया।
इसमें चार स्तरों के छात्रों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण में विद्यालयस्तर पर विजेता रहीं 52 टीमों ने भाग लिया। प्रथम चरण का आयोजन 23 जनवरी को कार्यालय जिला परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा में किया गया था। प्रथम चरण के बाद जिलास्तरीय निर्णायक मंडल ने द्वितीय चरण के लिए पांच टीमों का चयन किया गया था।
विज्ञापन

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और जिला परियोजना संयोजक संतोष देवी की अध्यक्षता में यह आयोजन किया गया। इस स्पर्धा के नोडल अधिकारी सहायक परियोजना संयोजक कर्मवीर सिंह और जिला एनएसक्यूएफ कोऑर्डिनेटर सूर्यमणि ने आयोजन का कार्यभार संभाला। इस प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई भिवानी से इंस्ट्रक्टर राजीव कुमार, एमएसएमई भिवानी से रवि कुमार और उद्योग क्षेत्र से मनोज जैन निर्णायक रहे। उन्होंने टीमों के विचार सुनकर तथ्यों के आधार पर उनकी जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------------------

जिले से द्वितीय चरण में शामिल विद्यालय ::
1. पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी

2. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालवास

3. राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापोड़ा

4. राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलियाली

5. पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुंढाल खुर्द

----------------------------------------
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जिला व जिला परियोजना संयोजक संतोष देवी ने कहा कि बढ़ती हुई बेरोजगारी से बचने के लिए नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों का विभिन्न क्षेत्रों में कौशल निपुण होना जरूरी है। इससे स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने निर्णायक मंडल का योगदान भी बताया।

-----
यह रहा चयन का पैमाना ::
चयन के लिए विद्यार्थियों का व्यवहार, मॉडल, विद्यार्थियों की प्रस्तुति, मॉडल की गुणवत्ता, उत्पाद की बाजार में मांग, भविष्य की स्थिति, पर्यावरण संबंधी नुकसान या लाभ आदि के आधार पर चयन किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समग्र शिक्षा भिवानी के सभी समस्त स्टाफ, वोकेशनल टीचर बलदेव प्रकाश, अंजू, स्वीटी, ज्योति, कविता, जलज, मनीष आदि मौजूद रहे।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed