फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Banks play a big role in the upliftment of the society: DC

समाज के उत्थान में बैंकों की होती है बड़ी भूमिका : डीसी

Sun, 07 Sep 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 07 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Banks play a big role in the upliftment of the society: DC
सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करते  डीसी साहि
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता ने कहा कि समाज और देश के उत्थान में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह बात उन्होंने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित तृतीय वरिष्ठ सदस्य सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कही। समारोह में उनकी माता प्रोमिला गुप्ता और क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद सिंगल भी मौजूद रहे। मंच का संचालन पूर्व चीफ मैनेजर घनश्याम शर्मा ने किया।
विज्ञापन

डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि सरकार की जरूरतमंद लोगों के जीवन उत्थान के लिए बनाई गई ऋण-संबंधित कल्याणकारी योजनाओं को बैंकों के माध्यम से सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बैंक इस दिशा में विशेष योगदान देते रहे हैं और जरूरतमंदों की मदद करना सेवा का कार्य है।
विज्ञापन

समारोह में पवन कुमार गोयल, हरिराम बिंदल और लीलू राम जिंदल को वेतन विसंगतियों के निराकरण, एसोसिएशन गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय योगदान और उत्कृष्ट सेवा के लिए “थिंक टैंक” की उपाधि से अलंकृत कर सम्मान प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर सुरेश चंद्र भाटिया, ओपी अरोड़ा, सर्जन सिंह, बलराज कपूर, ईश्वर चंद्र गौड़ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed