फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Banks go on strike, branches remain locked, business affected

Bhiwani News: बैंकों में रही हड़ताल, शाखाओं पर लटके ताले, व्यापार प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Banks go on strike, branches remain locked, business affected
मांगों को लेकर नारेबाजी करते बैंक कर्मचारी। 
भिवानी। दो दिन की छुट्टी के बाद बुधवार सुबह जब लोग बैंक में लेन-देन और बैंक संबंधित कामों के लिए पहुंचे तो शाखाओं पर लटकते ताले देखकर निराश हो गए। वहीं बैंक कर्मचारी शाखाओं के बाहर ही डटे रहे। बता दें कि पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर यूनाईटेड फोरम बैंक एम्पलाइज के आह्वान पर देश भर में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने बुधवार को हड़ताल की। प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने चार सूत्रीय मांगों को जल्द पूरा किए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव बनाया।
विज्ञापन

भिवानी में भी विभिन्न राष्ट्रीयकृत बैंक बंद रहे। शाखाओं के बाहर कर्मचारियों ने दरी बिछाकर हड़ताल की और शहर के घंटाघर से लेकर मुख्य चौराहों तक बैनर लेकर प्रदर्शन किया। यह हड़ताल 9 विभिन्न बैंक यूनियनों ने संयुक्त रूप से की। हड़ताल के कारण बुधवार को बैंकिंग कामकाज प्रभावित रहा। अकेले भिवानी जिले में करीब 200 करोड़ का कारोबार ठप रहा।
विज्ञापन

ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज संगठन के जिला प्रधान शक्ति सिंह कौशिक, बैंक कर्मचारी रेखा और दिनेश ने बताया कि उनकी चार प्रमुख मांगें हैं। उन्होंने कहा कि अगर इन्हें जल्द नहीं माना गया तो 12 फरवरी को फिर से हड़ताल की जाएगी जिसके बाद बैंक हड़ताल अनिश्चितकाल तक बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से सप्ताह में बैंकिंग सप्ताह पांच दिन का करने और शनिवार-रविवार को छुट्टी देने का आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी दूसरी मांग बैंकिंग क्षेत्र में नियमित भर्ती की है क्योंकि बड़ी संख्या में प्रशिक्षु और अस्थायी कर्मचारियों से कार्य लिया जा रहा है जिससे बैंकिंग काम की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। उनकी अन्य मांगों में पुरानी पेंशन की बहाली और चिकित्सा सुविधाओं में सुधार शामिल है। बैंक कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें पता है कि हड़ताल से लोगों के बैंक से जुड़े काम प्रभावित हुए हैं।


ऑनलाइन लेन-देन भी प्रभावित रहा
बैंक हड़ताल और शाखाओं पर दिनभर ताला लटकने से व्यापार पर भी असर पड़ा। शहर के बड़े व्यापारियों और कारोबारियों का लाखों का लेन-देन अटक गया। जिले भर में बुधवार को करीब 200 करोड़ का लेन-देन प्रभावित हुआ। ऑनलाइन लेन-देन भी शाखा अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण नहीं हो सका। बैंक शाखाओं में बैंकिंग सेवाओं से जुड़े सभी काम हड़ताल की वजह से ठप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed