फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bank, rupees 1.05 lakh, fraud

सेवानिवृत्त सहायक नगर योजनाकार के खाते से उड़ाए 1.05 लाख

Sat, 08 Aug 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
bank, rupees 1.05 lakh, fraud
सेवानिवृत्त सहायक नगर योजनाकार के पेंशन खाता से धोखाधड़ी से एक लाख पांच हजार रुपये की नकदी निकाले जाने का मामला सामने आया है। पासबुक अपडेट कराने पर जब खाते से एक लाख पांच हजार की नकदी गायब मिली तो इसकी शिकायत पहले बैंक शाखा में दी। फिर मामला सिविल लाइन पुलिस के पास पहुंचा। सिविल लाइन पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर 13 निवासी होशियार सिंह ने बताया कि वह सहायक नगर योजनाकार पद से सेवानिवृत्त है। उसका लघु सचिवालय स्थित एसबीआई की शाखा में पेंशन खाता खुला हुआ है। उसने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके बोगस एटीएम के जरिए एक लाख पांच हजार रुपये बैंक खाता से निकाल लिए। होशियार सिंह ने छह अगस्त को खाते की पासबुक ऑटोमेटिक मशीन में अपडेट की तो उसे खाते से गायब हुई रकम के बारे में पता चला। होशियार सिंह ने बताया कि उसके पास कोई फोन नहीं आया और किसी ने उससे कोई ओटीपी व आधार नंबर भी नहीं पूछा, जबकि उसका एटीएम भी उसी के पास है, लेकिन फिर भी उसके खाते से धोखाधड़ी से रकम निकाली गई। फोन पर भी खाते से पैसे निकलने का कोई मैसेज नहीं आया। होशियार सिंह ने बैंक शाखा पहुंचकर पड़ताल की तो पता चला कि हिसार के एटीएम का अलग अलग जगह कई बार इस्तेमाल करते हुए खाते से रकम निकाली गई है। जिसके बाद उसने अपना एटीएम ब्लॉक करा दिया और फिर मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed