फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ban on parking of illegal vehicles in hospital premises, rope in front of OPD

Bhiwani News: अस्पताल परिसर में अवैध वाहनों की पार्किंग पर रोक, ओपीडी के सामने लगाई रस्सी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Ban on parking of illegal vehicles in hospital premises, rope in front of OPD
भिवानी। नागरिक अस्पताल परिसर में अब अवैध पार्किंग पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। अगर कोई अवैध पार्किंग करता है तो उस पर अस्पताल प्रशासन की ओर जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना 500 रुपये से दो हजार रुपये तक हो सकता है। अस्पताल में अवैध पार्किंग न हो इसके लिए ओपीडी के सामने रस्सी लगाई है और सुरक्षाकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई है, ताकि व्यवस्था न बिगड़े। वहीं अस्पताल में वाहन खड़े करने को लेकर सुरक्षाकर्मियों और वाहन चालकों में भी अक्सर तीखी नोकझोंक हो जाती है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की ओपीडी, आपातकालीन विभाग में जांच के लिए और कार्यालय संबंधित कामों के लिए रोजाना 3000 से अधिक लोग आते हैं। इसमें से अधिक वाहनों में ही आते हैं। इनके अलावा घंटा घर व सराय चौपटा के आसपास की दुकानों के दुकानदार व ग्राहक भी अपने वाहन अस्पताल परिसर में पार्क करके चले आते हैं, जिसके कारण अस्पताल में वाहनों का जमावड़ा लग जाता है। अब अस्पताल के गेट नंबर एक के सामने लंबी रस्सी बांध दी है और कर्मचारी तैनात किए हैं। ब्लड बैंक, वार्ड भवन के आसपास सिर्फ स्वास्थ्यकर्मियों के वाहनों की पार्किंग रहेगी। इसके अलावा मरीज के तीमारदार व अस्पताल में काम से आने वाले लोगों की वाहन चाय की दुकानों के नजदीक बड़ के पेड़ों के पास पार्क करवाएं जाएंगे। अगर कोई अवैध रूप से वाहन पार्किंग करता है तो उसको जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

------
अस्पताल परिसर में कोई भी अवैध रूप से अपने वाहन पार्क नहीं कर सकता और अगर कोई ऐसा करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अस्पताल परिसर में सिर्फ स्वास्थ्यकर्मियों, मरीजों व काम से आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एडविन, प्रधान चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed