{"_id":"582ca8f64f1c1b7b388ffcea","slug":"balidan-stadiam-badhal-retur-day-players-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल पड़े बलिदान स्टेडियम के फिरेंगे दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल पड़े बलिदान स्टेडियम के फिरेंगे दिन
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Nov 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के एकमात्र एवं खस्ताहाल जनता कालेज के बलिदान स्टेडियम के अब दिन फिरेंगे। कॉलेज स्टेडियम पिछले एक दशक से बदहाल चला आ रहा है। अब इस स्टेडियम का 11 लाख की लागत से जीर्णोद्धार होगा। इसके लिए मैपिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। स्टेडियम के जीर्णोद्घार की मांग को लेकर दर्जनों बार खिलाड़ी व कॉलेज विद्यार्थी प्रशासन को ज्ञापन सौंप चुके हैं।
क्षेत्र में राजकीय स्टेडियम न होने से खासकर खिलाड़ियों को अभ्यास करने में परेशानी होती रही है। काफी समय पहले परसराम हेतराम स्कूल के समीप खाली मैदान में खेल मैदान बनाए जाने को लेकर यहां शिलान्यास पत्थर भी लगा दिया था लेकिन बाद में यह सिरे नहीं चढ़ सका। गत कांग्रेस सरकार के शासनकाल के दौरान शहर से सटते गांव रावलधी में राजकीय स्टेडियम निर्माण को लेकर जगह निर्धारित की गई लेकिन आज तक यह भी सिरे नहीं चढ़ सका है। जनता कालेज में बना स्टेडियम ही युवाओं के लिए व्यायाम व खेल अभ्यास की उचित जगह है। इस स्टेडियम में सेना भर्ती का आयोजन भी पहले होता रहा है। इतना ही नहीं 11 हरियाणा एनसीसी बटालियन की ओर से एनसीसी कैंप भी यहां लगते रहे हैं। सैकड़ों की संख्या में युवा इस खेल स्टेडियम में सुबह-सांय अभ्यास करते हैं।
मैदान की खस्ता हालत खिलाड़ियों के अभ्यास में बनी रोड़ा
इस समय खेल मैदान काफी बदहाल होने से खिलाड़ियों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। ट्रैक खराब होने से दौड़ने वाले युवकों को परेशानी आ रही है। फुटबाल मैदान के अलावा हॉकी और खोखो का मैदान भी खराब हालत में हैं। स्टेडियम की दीवारें भी कई दशक पुरानी हैं ऐसे में मैदान का रख-रखाव करने में भी बाधाएं आ रही हैं। अब इस स्टेडियम का पूरी तरह से जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए कागजी प्रक्रिया तेज हो गई है। स्टेडियम की मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है। मैप की कॉलेज प्राचार्य की ओर से भी संस्तुति कर दी गई है।
विज्ञापन
11 लाख से यूं सुधरेगी स्टेडियम की हालत
कॉलेज स्टेडियम पर 11 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस राशि से स्टेडियम को समतल करना, मैदान को ठीक करना, परिसर में साफ-सफाई एवं घास की व्यवस्था करना आदि प्रमुख कार्य पूरे किए जाएंगे। यह राशि सांसद कोष से खर्च की जानी है। इस प्रोजेक्ट पर जल्द ही टेंडर होने की उम्मीद है। स्टेडियम का जीर्णोद्धार पंचायत विभाग की ओर से किया जाना है।
इस संबंध में जनता कालेज प्राचार्य डॉ.आरएन यादव का कहना है कि मैपिंग का काम पूरा हो चुका है। अगले एक पखवाड़े में इस पर काम शुरू होने की उम्मीद है।