फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bajra kharid, ware house officer reached grain market, meeting

अधिकारी बोले- 55 फीसदी खरीद का हो चुका भुगतान, आढ़ती बोले- नहीं आया पैसा

Sat, 31 Oct 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
bajra kharid, ware house officer reached grain market, meeting
नई अनाजमंडी में पहुंचें वेयर हाउस के डीएम व्यापारियों को समझाते हुए। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
भिवानी। हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन के जिला प्रबंधक दिलाबाग सिंह गिल ने फतेहाबाद से भिवानी पहुंचकर मंडियों में बाजरा खरीद का जायजा लिया। डीएम ने भिवानी मंडी में बाजरा उठान की धीमी प्रक्रिया पर ढुलाई ठेकेदार को दो दिन के अंदर खरीद हो चुका बाजरा उठान के निर्देश दिए। आढ़तियों ने भी डीएम के समक्ष किसानों के बाजरा फसल का भुगतान न होने की बात कही। इस पर डीएम बोले कि अब तक जिले में खरीद की जा चुकी 55 फीसदी फसल का भुगतान हो चुका है। जिस पर आढ़तियों ने कहा कि किसानों के खाते में पैसा नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

शनिवार शाम को भिवानी मंडी में पहुंचे हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन के जिला प्रबंधक दिलबाग सिंह गिल ने बाजरा खरीद को लेकर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि अब तक जिले में 21 हजार 594 एमटी (मीट्रिक टन) बाजरा खरीद हो चुका है। इसमें से 17 हजार 812 एमटी बाजरे का उठान हो चुका है। जिले में 30 अक्तूबर तक खरीद हो चुके 78 फीसदी बाजरा फसल का उठान कराया जा चुका है। डीएम ने किसानों के फसल भुगतान को लेकर बताया कि अब तक भिवानी की नई अनाज मंडी में किसानों का 20 करोड़ की राशि है। जिसमें 10 करोड़ का भुगतान किसानों के खाते में किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले भर में फसल खरीद का 55 फीसदी राशि का किसानों को भुगतान किया जा चुका है। वेयर हाउस कारपोरेशन भिवानी, तोशाम, बवानीखेड़ा सहित मीठी गांव में किसानों की फसल खरीद कर रही है।
विज्ञापन

अब कोल्हावास और हांसी के साथ भिवानी के गोदामों में भी लगेगा बाजरा
वेयर हाउस कारपोरेशन द्वारा भिवानी जिला में खरीद किए जा रहे बाजरे को हांसी और कोल्हावास के गोदामों में भेजा जा रहा था, लेकिन अधिक आवक और मंडी में फसल का दबाव ज्यादा बढ़ने की वजह से उठान की समस्या से निपटने के लिए डीएम ने ढुलाई ठेकेदार को हरियाणा वेयर हाउस भिवानी के गोदामों में भी बाजरा लगाने के निर्देश दिए हैं। यहां पर करीब 15 हजार कट्टे लगाए जाएंगे। फिलहाल मंडी में 26 हजार बाजरे के कट्टे उठान बगैर खुले में रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
बाजरा खरीद का जायजा लेने के लिए जिले की मंडियों का दौरा किया है। ढुलाई ठेकेदार को भी कार्य में तेजी लाने की हिदायतें दी हैं वहीं 55 फीसदी तक किसानों की फसल खरीद का भुगतान किया जा चुका है। जबकि 78 फीसदी फसल का मंडियों से उठान हो चुका है।
- दिलबाग सिंह गिल, जिला प्रबंधक वेयर हाउस कारपोरेशन फतेहाबाद।
खरीद एजेंसी ने किसानों के खाते में फसल भुगतान किए जाने की बात कही जा रही है, मगर अभी तक किसानों के खाते में पैसा नहीं पहुंचा है। किसान आढ़ती के पास पैसा भुगतान कराए जाने के लिए आ रहा है, अब मामला बैंक में अटका हुआ है, इस पर अधिकारियों से बात की गई है।

- रामनिवास गुप्ता सिवानीवाला, मंडी प्रधान।
मंडी में फसल खरीद चल रही हैं, मगर पहले से ही शेड के नीचे सरसों लगी हैं, शेड किसानों के लिए हैं, मगर मार्केटिंग बोर्ड ने शेड को वेयर हाउस की सरसों लगाने के लिए किराये पर दिया है, इससे किसान काफी परेशान हो रहा हैं, मगर अभी तक सरसों उठान का भी कोई तय नहीं हुआ है।
- बजरंगदास पूर्व प्रधान मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed