फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Bahal's panchayat seat reserved for woman genral catagory

इस बार सामान्य वर्ग की महिला के हाथों में होगी बहल की चौधर

Fri, 03 Jul 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bahal's panchayat seat reserved for woman genral catagory
बहल में पंचायती चुनाव के लिए आरक्षित सीटों का ड्रॉ निकालते अधिकारी। - फोटो : Bhiwani
बहल। प्रशासन ने पंचायत चुनावों की तैयारियों के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी है। बहल खंड के लिए अनुसूचित जाति की महिला सरपंच, सामान्य महिला सरपंच, पंचायत समिति में महिला सदस्य के अलावा विभिन्न गांवों के वार्डों को आरक्षित करने के लिए पंचायतों का खंड विकास कार्यालय में ड्रॉ निकाला गया। इसमें बहल कस्बे के लिए इस बार सामान्य महिला सरपंच के लिए ड्रॉ निकला।
विज्ञापन

लोहारू के एसडीएम जगदीशचंद्र ने बताया कि बहल खंड के अंतर्गत आने वाले वाली पंचायतों में बहल के अलावा कासनी कलां, सुरपुरा कलां, सुरपुरा खुर्द, ओबरा, बिधनोई, सिधनवा तथा बैराण गांव में सामान्य जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगी। इसके अलावा पातवान व कासनी खुर्द गांव में अनुसूचित जाति की महिलाएं सरपंच का चुनाव लड़ सकेगी। वहीं, हरियावास, शहरयारपुर, नूनसर तथा सिरसी गांव की स्त्रत्त्ंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रहेगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि बहल खंड के पंचायत समिति के वार्डो के लिए निकाले गए ड्रॉ में 12 नंबर वार्ड (चैहड़ कलां) एससी महिला के लिए आरक्षित रहेगा। वहीं, वार्ड नंबर 2 (बहल) तथा वार्ड नंबर 4 (गोकलपुरा, सुरपुरा कलां) एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर 3 (सुरपुरा खुर्द, पातवान, सुधीवास), वार्ड नंबर 6 (मंढ़ोलीकलां), वार्ड नंबर 9 (नूनसर, बिधनोई, लाडावास) तथा वार्ड नंबर 11 (चैहड़ खुर्द व पाजू) सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड लोहारू में 39 ग्राम पंचायतों और पंचायत समिति के 16 वार्डो के चुनाव के लिए निकाला ड्रॉ
लोहारू। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी में स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में खंड लोहारू की 39 ग्राम पंचायतों, पंचायत समिति के 16 वार्डों का ड्रॉ निकाला गया है। एसडीएम कार्यालय में बीडीपीओ कार्यालय के अधिकारियों और विभिन्न गांवों के लोगों की मौजूदगी में निकाले गए इस ड्रा में पूर्ण पारदर्शिता भी बरती गई। एसडीएम जगदीश चंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि खंड लोहारू के तहत आने वाली पंचायतों में ढिगावा जाटान, ढ़ाणी टोडा, नकीपुर, ढाणी लक्ष्मण और बड़दू चैना गांव के सरपंच का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित श्रेणी में आया है। उन्होंने बताया कि ड्रा के अनुसार सुखदेव सिंह का बास, ढाणा जोगी और सोहांसड़ा गाव में अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हुए हैं। इसके अलावा गांव अहमद वास, अलाउद्दीनपुर, बरालू, बड़दू धीरजा, बड़दू मुगल, ढिगावा श्यामियान, गिगनाऊ, कुशलपुरा, शेहर और सिंघानी गांव में सामान्य जाति महिला सरपंच होंगी। एसडीएम ने बताया कि गांव अमीरवास, बारवास, बिसलवास, बिठ्ठण, बुढ़ेड़ा, दमकोरा, ढाणी ढोला,फरटिया भीमा, केहर, ताल, गागड़वास, गोठड़ा, झांझड़ा हसनपुर व श्योराण, झुप्पा कलां व खुर्द, खरखड़ी, कुड़ल, कुड़ल बास, मोहमद नगर और पहाड़ी गांव अनारक्षित क्षैणी में आए हैं।

पंचायत समिति वार्डाें का भी निकाला गया ड्रा
वीरवार को एसडीएम कार्यालय में पंचायतों के साथ साथ खंड के पंचायत समिति के 16 वार्डाें का भी ड्रा निकाला गया। इस बारे में एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि पंचायत समिति के कुल 16 वर्गों में से वार्ड संख्या 3, 10 व 14 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया। जबकि अनुसूचित जाति की महिला के लिए वार्ड संख्या तीन आरक्षित हुई है। इसी प्रकार पिछड़ी जाति के लिए वार्ड संख्या एक आरक्षित हुआ है। एसडीएम ने बताया कि सामान्य जाति की महिला के लिए वार्ड संख्या 7, 9, 13 ,15,16 आरक्षित किए गए हैं। इसी प्रकार वार्ड संख्या 2, 4, 5, 6, 8, 11, 12 को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि 39 ग्राम पंचायतों में वार्ड पंच के आरक्षण लिए भी ड्रा निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed