{"_id":"6a398ff015e1418e73015f06","slug":"backward-classes-morcha-stages-protest-expresses-opposition-to-not-recording-obc-data-separately-in-the-census-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-152941-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया प्रदर्शन, जनगणना में ओबीसी आंकड़े अलग से दर्ज न करने पर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया प्रदर्शन, जनगणना में ओबीसी आंकड़े अलग से दर्ज न करने पर जताया विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को पूरे देश सहित भिवानी जिला मुख्यालय पर ओबीसी समाज का गुस्सा फूट पड़ा। जनगणना के पहले चरण में ओबीसी के आंकड़े अलग से दर्ज नहीं किए जाने के विरोध में पूर्व घोषित चरणबद्ध आंदोलन के तहत भिवानी में रोषपूर्ण रैली और प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान बड़ी संख्या में एकत्रित पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने सरकार की ओबीसी विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला संयोजक दीपक जांगड़ा ने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि अब पिछड़ा वर्ग अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो चुका है।
उन्होंने कहा कि सरकार जनगणना के प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया के दौरान पारिवारिक श्रेणी की जानकारी तो ले रही है लेकिन उसमें केवल तीन विकल्प अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य ही दिए गए हैं जबकि ओबीसी का अलग से कोई विकल्प शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि सरकार आगामी राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी की जातिगत गणना से बच रही है और यह देश की बहुसंख्यक आबादी के साथ धोखा है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश संयोजक गणेशीलाल वर्मा ने कहा कि यह सब एक खास विचारधारा और योजना के तहत किया जा रहा है ताकि पिछड़े वर्ग की वास्तविक संख्या और ताकत को छुपाया जा सके।