फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Backward class employees are waiting for promotion since last five years

Bhiwani News: पिछड़ा वर्ग के 30 कर्मचारी पांच वर्ष से पदोन्नति की जोह रहे बाट

Thu, 17 Jul 2025 10:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 17 Jul 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Backward class employees are waiting for promotion since last five years
भिवानी। ओबीसी बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र तंवर का कहना है कि भाजपा सरकार पिछड़ा वर्ग के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इसका उदाहरण बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता (एमपीएचडब्ल्यू) के तहत लगे कर्मचारियों में पिछड़ा वर्ग के 30 कर्मचारियों की पदोन्नति में भेदभाव है। इससे ओबीसी बिग्रेड में रोष है। शुक्रवार को रेवाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव और 21 जुलाई को डायरेक्टर जरनल हेल्थ से मिलकर अपनी बात रखी जाएगी।।
विज्ञापन

यहां जारी बयान में तंवर ने कहा कि वर्ष 2020 में एमपीएचडब्ल्यू के 141 कर्मचारियों की पदोन्नति सूची जारी की गई थी। इसमें सामान्य कैटेगरी के 40 कर्मचारियों को स्टेशन अलॉट कर दिए गए तथा बाकी के लिए कहा गया कि कोरोना काल के बाद स्टेशन अलॉट कर दिए जाएंगे। इस पदोन्नति सूची में पिछड़ा वर्ग से संबंधित किसी भी कर्मचारी को स्टेशन अलॉट नहीं किया गया जबकि वे मेरिट के आधार पर चयनित हुए थे।
विज्ञापन

14 जुलाई 2025 को डायरेक्टर जनरल हेल्थ की तरफ से एक और सूची जारी की गई। इसमें पहली सूची में से 21 अनुसूचित जाति वर्ग के कर्मचारियों को स्टेशन अलॉट की घोषणा कर दी गई जो कि सभी के सभी कर्मचारी 2004 बैच के है। इसमें अनुसूचित जाति वर्ग के 15 कर्मचारी जो 2006 बैच के है। कुल मिलाकर 36 एससी वर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति हुई। इस सूची में भी पिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले 30 कर्मचारियों को पदोन्नति सूची में स्थान नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed