{"_id":"665b8924382cb7d18400bd66","slug":"awareness-created-about-protection-against-cyber-crime-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-118143-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अभियान के तहत साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अभियान के तहत साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूक
Sun, 02 Jun 2024 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करते पुलिस उप निरीक्षक विकास
भिवानी। अभियान के तहत साइबर क्राइम पुलिस ने मिशन एकेडमी में छात्र व छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला के निर्देश अनुसार थाना साइबर क्राइम पुलिस के उप निरीक्षक विकास कुमार ने जागरुकता का पाठ पढ़ाया।
टीम ने बताया कि आज के समय साइबर अपराध चरम पर है। साइबर अपराधियों द्वारा आए दिन नए-नए तरीकों से लोगों को ठगा जा रहा है। साइबर अपराध पर रोकथाम लगाने के लिए जागरूक होने की जरूरत है। इसके लिए बड़े सोशल प्लेटफॉर्म को सावधानी और सतर्कता के साथ प्रयोग करना जरूरी है। साइबर अपराध से बचने के लिए छात्रों को स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करना होगा। इंटरनेट बैंकिंग, ऑनलाइन फ्राॅड, वाॅलेट और यूपीआई संबंधित धोखाधड़ी से बचना चाहिए। उन्होंने फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, व्हाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्रॉड के संबंध में सावधानियां बरतने की सलाह दी।
उन्होंने फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप से बचाव के संबंध में छात्रों को जागरूक रहने के लिए कहा गया। सिम कार्ड के माध्यम से, एटीएम कार्ड बदलकर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से, बायोमैट्रिक, यूपीआई संबंधी फ्राड से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। उप निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि जिले में किसी भी व्यक्ति के साथ साइबर अपराध या ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है। तो इसकी तुरंत सूचना 1930 पर फोन करके दर्ज करवा सकते हैं।