{"_id":"636151fadc9d8354864488b1","slug":"avantika-of-bhiwani-became-miss-haryana-bhiwani-news-hsr645988661","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी की अवंतिका बनी मिस हरियाणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी की अवंतिका बनी मिस हरियाणा
विज्ञापन
भिवानी। सहारनपुर में 30 अक्तूबर को आयोजित फैशन शो-2022 में भिवानी की बेटी अवंतिका ने मिस हरियाणा का खिताब जीत कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया। जिले के लोगों ने अवंतिका को खिताब जीतने पर बधाई है।
इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपाली सैनी और सिमरन कपूर व फिल्म डायरेक्टर शेखर, रूद्रा प्रताप, रिशभ रस्तोगी व प्रिंस अंसारी रहे। कार्यक्रम का आयोजन रीना चांदना व फरमान खान द्वारा किया गया, जिसमें करीब 9 स्टेट के 250 मॉडल ने भाग लिया।
बाग कोठी केगली नंबर एक निवासी अवंतिका का जन्म नरेश कुमार के घर हुआ। अवंतिका तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी है। अवंतिका की मां कुसुम राजपूत ने बताया कि अवंतिका का शुरू से ही मॉडलिंग की तरफ रुझान रहा है। अवंतिका की प्रारंभिक शिक्षा भिवानी से हुई है। फिलहाल नोएडा में वह पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग कर रही हैं। इससे पहले भी यूपी के बरेली में हुए फैशन शो में अवंतिका विजेता रही थी। उन्होंने बताया कि अब अवंतिका को टीम ज्यूरी ने मुंबई बुलाया है। अवंतिका की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।