{"_id":"5fda4de38ebc3e3b903e5f49","slug":"auto-driver-die-road-accident-case-file-bhiwani-news-rtk5866756174","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो पलटने से चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। गांव उमरावत के समीप सड़क के बीचों-बीच पाइप डालकर अवैध रूप से अवरोधक की वजह से एक ऑटो पलट गया। जिसमें सवार एक ही परिवार के लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए वहीं चालक की मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर सड़क पर पाइप डालकर अवरोधक बनाने वाले के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सदर पुलिस को दी शिकायत में हनुमान गेट गली नंबर दो निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह गांव सांगा स्थित एक ईंट भट्ठा पर परिवार सहित मजदूरी करता है। गत 15 दिसंबर की सुबह साढ़े छह बजे ऑटो में परिवार के सदस्यों के साथ अपने घर आ रहा था। जब उनका ऑटो गांव उमरावत से थोड़ी आगे पहुंचा तो नहर से आके मोड़ पर अवैध तरीके से आठ इंची पाइप दबाकर उस पर दो फीट काली मिट्टी डालकर अवरोधक बनाया हुआ था। जिस पर उनके ऑटो रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और पलट गया। ऑटो उसका भाई कर्मबीर चला रहा था। वह ऑटो के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पवन ने बताया कि उसके भाई के चार बच्चे थे, जबकि उसकी पत्नी गर्भवती भी थी। उसका बड़ा बेटा कार्तिक आठ साल का है, जबकि छोटा मंजीत पांच साल और बेटी सोनिया दो साल एवं सबसे छोटी बेटी वंशिका एक साल की है। पुलिस ने पवन के बयान दर्ज कर इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।