फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Attendant taking X-ray photo to doctor

Bhiwani News: एक्सरे का फोटो खिंच चिकित्सक के पास ले जा रहे तीमारदार

Tue, 30 Jan 2024 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 30 Jan 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Attendant taking X-ray photo to doctor
भिवानी। जिला नागरिक अस्पताल का सिस्टम बीमार हो गया है। यही वजह है कि मरीज के तीमारदार एक्सरे का फोटो खुद अपने मोबाइल फोन में खींचकर चिकित्सक को दिखाने ले जाने को मजबूर हैं। एक्सरे मशीन में न प्रिंट निकालने की कोई व्यवस्था है, न एक्सरे फिल्म है।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल के दंत रोग चिकित्सा ओपीडी का बुरा हाल है। मंगलवार सुबह दंत रोग चिकित्सा ओपीडी में पांच में से सिर्फ एक ही महिला चिकित्सक के कंधों पर मरीजों की जांच का भार था, महिला चिकित्सक एक्सरे के लिए बोल रही थी। जब एक्सरे कराने मरीज पहुंचे तो वहां गेट पर पर्चियों का नंबर लगाने वाला कर्मचारी ही एक्सरे का जिम्मा भी संभाले था। उसने जैसे तैसे एक्सरे किया फिर मशीन की स्क्रीन पर खुद मरीज के तीमारदारों को ही बोल दिया कि इसका फोटो खींचों और चिकित्सक के पास ले जाओ।
विज्ञापन

कई बुजुर्ग मरीज तो ऐसे थे, जिनके पास मोबाइल फोन तो दूर दांतों के दर्द से कराहट से खुद की सुधबुध ही खो चुके थे। ऐसे मरीजों को भी फोटो खींचकर चिकित्सक को दिखाने के लिए बोला गया। दरअसल, दंत रोग चिकित्सा ओपीडी में पांच चिकित्सकों की बाहर नामों की सूची लगी है। इसमें मंगलवार को सिर्फ एक महिला चिकित्सक ही मरीजों की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंत रोगियों के दांतों की एक्सरे मशीन पर अनुभवहीन कर्मचारी ही एक्सरे करते दिखे। जिन्हें सिर्फ इतना बताया गया था कि जिस दांत में दर्द है उसके सामने उपकरण लगाकर बटन दबा दो बाकी काम मरीज के तीमारदार करेंगे, क्योंकि उन्हें खुद के मोबाइल फोन में दांत के एक्सरे का फोटो जो खींचकर चिकित्सक को दिखाना है।
दंत रोग ओपीडी अव्यवस्था यहीं खत्म नहीं हुई। महिला दंत चिकित्सक ने भी एक मरीज के सही एक्सरे नहीं खिंचने पर एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन-तीन एक्सरे करा डाले। बार-बार फोन में फोटो खिंच तीमारदार महिला चिकित्सक के पास ले जाते। एक्सरे के दौरान मरीज को इंतहा दर्द झेलना पड़ा वो अलग।

मेडिसन की ओपीडी में भी चिकित्सक की कुर्सी खाली, नेत्र चिकित्सक भी छुट्टी पर गया
ओपीडी में मंगलवार को मेडिसन विभाग में डॉ. यतीन गुप्ता छुट्टी पर रहे। इसकी वजह से जूनियर डॉक्टर ने ही मोर्चा संभाला। इसी तरह नेत्र चिकित्सक भी छुट्टी पर था। वहां पर भी मरीजों की व्यवस्था बिगड़ी। इसके अलावा बाल रोग विभाग में डॉ. रीटा लंबी छुट्टी पर चल रही हैं। इसके अलावा भी कई चिकित्सक या तो छुट्टी पर थे या किसी दूसरे कार्य में व्यस्त हो गए। इस वजह से ओपीडी में मरीजों काे भी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।

उपचार के साथ मिल रही दवा भी अधूरी
मरीजों को दवाइयां भी अधूरी ही मिल रही हैं। दवाइयों का स्टाॅक पूरा होने का दावा किया जा रहा है, मगर कई मर्ज की दवाइयां तक अस्पताल में नहीं हैं। एक मरीज को उसका पूरा कोर्स दिया जाता है, लेकिन मरीज को पूरा कोर्स के बजाय कुछ दवाइयां ही उन्हें दी जा रही हैं। ------

दंत रोग चिकित्सकों के छुट्टी पर जाने की मुझे जानकारी नहीं है। अस्पताल में सभी तरह की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई गई हैं, अगर इसके बावजूद कुछ कमी है तो उस पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। दंत रोग की ओपीडी में सभी सुविधाएं मुहैया हैं। एक्सरे का फोटो क्यों खिंचवाया जा रहा है, इसका भी पता किया जाएगा।
-डॉ. एडमिन, प्रधान, चिकित्सा अधिकारी जिला नागरिक अस्पताल भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article