फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Attempt to steal the woman's trolley bag in the bus by cutting it with a blade

चलती रोडवेज बस में महिला के ट्राली बैग को ब्लैड से काट चोरी का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Attempt to steal the woman's trolley bag in the bus by cutting it with a blade
भिवानी। हिसार से रोडवेज बस में अपने भाई के साथ ससुराल जा रही एक महिला के ट्राली बैग को ब्लेड से काट एक युवक ने चोरी का प्रयास किया। जब उसके भाई ने उस चोर को बैग काटते हुए रंगे हाथ पकड़ा तो आरोपी ने उस पर भी ब्लेड से हमला कर दिया वहीं बचाव में आए एक अन्य व्यक्ति पर भी आरोपी ने ब्लेड चला दिया। बस में मौजूद अन्य लोगों की मदद से आरोपी को काबू किया वहीं उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा पुलिस को दी शिकायत में हिसार के भैणी अमीरपुर हिसार निवासी नवदीप ने बताया कि उसकी बहन मीनू की शादी मीनू कुमार रामपुरा दादरी के साथ की हुई है। उसकी बहन को रोडवेज बस में उसकी ससुराल छोड़ने के लिए जा रहा था। जब बस बवानीखेड़ा से पहले सुंदर नहर के समीप पहुंची तो बस में मौजूद एक युवक ने उसकी बहन के ट्राली बैग को ब्लेड से काटकर चोरी का प्रयास किया। जब उसने उस युवक की हरकत देखी तो उसने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। नवदीप का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसी पर ब्लेड चला दिया और घायल कर दिया। जिसके बाद बस में मौजूद ढोहकी निवासी दया किशन ने उस युवक को पकड़ने की कोशिश की तो उसके दोनों हाथों पर भी ब्लेड चला दिया। बस में मौजूद अन्य सवारियों की मदद से उसे काबू किया। आरोपी युवक से उसका नाम पूछा तो उसने खुद की पहचान गांव थुराना निवासी नरेंद्र के रूप में बताई। नवदीप ने बताया कि उसे अपनी बहन को ससुराल छोड़ने की जल्दी थी, इसलिए उसने ब्लेड से लगी चोटों का मेडिकल नहीं कराया वहीं आरोपी को भी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ चोरी प्रयास सहित संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed