फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Attempt to steal goods from teacher's bag in auto rickshaw

ऑटो रिक्शा में सवार सरकारी अध्यापिका के बैग से सामान चोरी का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Attempt to steal goods from teacher's bag in auto rickshaw
भिवानी। चलते ऑटो रिक्शा में सवार एक सरकारी अध्यापिका के बैग से दो महिलाओं ने चोरी का प्रयास किया। इस दौरान अध्यापिका को जब इसकी भनक लगी तो उसने दोनों महिलाओं को उसके बैग के अंदर हाथ डालते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया और चिल्लाने लगी। इसी दौरान दोनों महिलाओं को भीड़ ने काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइन पुलिस को दी शिकायत में विकास नगर कॉलोनी निवासी यशवंती ने बताया कि वह सरकारी स्कूल में अध्यापिका है। मंगलवार को वह घंटाघर चौक से ऑटो रिक्शा में बैठकर महम गेट पर जा रही थी। इसी दौरान ऑटो रिक्शा में दो महिलाएं भी सवार थी। इन महिलाओं ने उसके बैग के ऊपर अपना थैला रख दिया था और बैग को आगे कर दिया। इसी दौरान दोनों महिलाओं ने उसके बैग की चेन खोलकर चोरी का प्रयास किया। जब उसे अपने बैग की चेन खुलने का आभास हुआ तो देखा कि दोनों महिलाओं ने उसके बैग के अंदर हाथ डाले हुए हैं जिस पर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया और चिल्लाने लगी। पूछताछ में दोनों महिलाओं ने अपने नाम माया व पूनम बताए जो बलियाली गांव की रहने वाली हैं। फिलहाल दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया वहीं पुलिस ने अध्यापिका यशवंती की शिकायत पर दोनों के खिलाफ सामान चोरी करने के प्रयास का केस दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस को इन महिलाओं से और भी इस तरह की वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed