फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   attack on electricity worker in Bamla village

बिना मीटर बिजली कनेक्शन जोड़ने से किया इनकार तो निगम कर्मचारियों पर किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
attack on electricity worker in Bamla village
भिवानी। गांव बामला जगमग योजना के तहत काम कर रहे बिजली निगम कर्मचारियों पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बामला निवासी सहायक लाइनमैन रामचंद्र ने बताया कि गांव में सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे बिजली लाइन पर काम कर रहे थे। गांव बामला के होली वाला गौरव चौक पर जगमग योजना का काम चल रहा है। उसने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली मीटर थे उनके कनेक्शन जोड़ दिए गए और जिनके बिजली मीटर नहीं थे, उनके कनेक्शन नहीं किए। इसी दौरान गांव का ही ऊधम सिंह वहां पहुंचा और उसने अपने बिजली कनेक्शन जोड़ने का दबाव बनाया। बिना मीटर कनेक्शन जोड़ने से इनकार किया तो निगम के कर्मचारी नरेंद्र, संजय पर हमला कर दिया। इसी दौरान कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी। उसकी तरफ भी कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए दौड़ा। इस दौरान कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। मामले की शिकायत सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने सहायक लाइनमैन रामचंद्र की शिकायत पर आरोपी ऊधम सिंह के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed