फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   attack in boy, tractor, police case file

युवक पर किया कुल्हाड़ी व तलवार से हमला, ट्रैक्टर से घसीटा

Tue, 11 May 2021 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
attack in boy, tractor, police case file
भिवानी। बैंक कॉलोनी निवासी एक युवक को खेत में बुलाकर उस पर कुल्हाड़ी व तलवार से हमला कर दिया और उसे ट्रैक्टर से घसीट कर अधमरा कर फेंक दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसको प्राथमिक उपचार दिया वहीं मामले में जूई कलां पुलिस ने 11 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में बैंक कॉलोनी निवासी अभिषेक ने बताया कि गत नौ मई की सुबह 10 बजे उसके दोस्त का उसके पास फोन आया। उसने उसे अपने खेत में किसी कार्य के लिए बुलाया था। जब वह वहां पहुंचा तो कुछ लोग वहां पहले से ही मौजूद थे। थोड़ी देर बाद ही एक ट्रैक्टर व बाइक से भी कई युवक वहां पहुंचे। सभी ने मिलकर उस पर कुल्हाड़ी व तलवार से हमला कर दिया। जब उससे चला नहीं जा रहा था तो आरोपियों ने उसे ट्रैक्टर से भी घसीटा। उसने आरोपियों से छोड़ देने की गुहार लगाई, मगर किसी ने उसकी एक नहीं सुनी और उसे अधमरा कर वहां फेंक दिया। युवक ने बताया कि वह कुछ युवकों को जानता था, जबकि कुछ को वह नहीं पहचानता है। उस पर युवकों ने कुल्हाड़ी व तलवार से कई बार हमले किए। उसने तलवार के हमलों को हाथ पर रोकने का भी प्रयास किया, जिस वजह से उसके हाथ में काफी गंभीर चोटें आई। पुलिस ने अभिषेक के बयान दर्ज कर 11 युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed