फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Athletics coach arrested from Nahan in a 42-year-old fraud case

Bhiwani News: 42 साल पुराने ठगी के मामले में एथलेटिक्स कोच नाहन से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Athletics coach arrested from Nahan in a 42-year-old fraud case
नाहन (सिरमौर)। बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के 42 साल पुराने मामले में राजस्थान पुलिस ने भिवानी निवासी एथलेटिक्स कोच विजय कुमार यादव को नाहन से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

भिवानी के रूपगढ़ निवासी विजय लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ अदालत से उद्घोषित अपराधी घोषित होने के बाद कार्रवाई लंबित थी। राजस्थान के उदयपुर स्थित धनमंडी थाने की पुलिस टीम आरोपी की तलाश में नाहन पहुंची थी।
विज्ञापन

उसकी पहचान की पुष्टि के लिए पुलिसकर्मी खिलाड़ी बनकर चौगान मैदान पहुंचे और कोच से बातचीत की। इसके बाद सिरमौर पुलिस के सहयोग से उसे हिरासत में ले लिया गया। मामले में नौ आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके थे जबकि विजय पुलिस की पकड़ से बाहर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिरमौर के पुलिस अधीक्षक एनएस नेगी ने बताया कि राजस्थान पुलिस ने नाहन पुलिस की सहायता से पुराने ठगी के मामले में फरार चल रहे विजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में आगामी कार्रवाई राजस्थान पुलिस की ओर से की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 5 मार्च 1984 को भंवर सिंह ने धनमंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि विजय कुमार यादव और उसके साथियों ने एक संस्था बनाकर उसे केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त होने का दावा किया। इसके बाद बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा देकर प्रत्येक व्यक्ति से तीन हजार रुपये वसूले गए।
करीब 32 हजार रुपये लेने के बाद आरोपी कार्यालय बंद कर फरार हो गए।
इस मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन विजय का पता नहीं चल पाया। उसके खिलाफ मामला लंबित रहा और वह उद्घोषित अपराधी के रूप में वांछित था।

पुलिस के मुताबिक फरारी के दौरान वह असम, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश और हरियाणा सहित कई राज्यों में रहा। पारिवारिक संपर्कों से जुड़े सुरागों के आधार पर पुलिस उसकी तलाश करते हुए नाहन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed