फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   At the blood donation camp, 36 youths, including a woman, donated blood

शिविर में एक महिला सहित 36 युवाओं ने किया रक्तदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
At the blood donation camp, 36 youths, including a woman, donated blood
अमर उजाला फाउंडेंशन द्वारा फ्रीडम ब्लैड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं को सम्मान? - फोटो : Bhiwani
भिवानी। पुराना बस स्टैंड क्षेत्र स्थित फ्रीडम ब्लड बैंक में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पालेराम ट्रस्ट के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक लगा। शिविर में एक महिला शिक्षिका सहित 36 युवाओं ने रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी बचाने का संदेश दिया। सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शिविर में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए रक्तवीर राजेश डूडेजा व मनीष वर्मा ने कहा कि इलाज की सुविधा होने के बाद भी कई बार लोगों के जीवन की डोर सिर्फ इसलिए टूट जाती है कि उन्हें समय पर खून नहीं मिलता। आज भी लोग गलत धारणाओं के कारण रक्तदान करने में हिचकते हैं, जबकि रक्तदान करने से रक्तदाता को कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। ऐसे में रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता होनी अत्यंत आवश्यक है, ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा रक्तदान के लिए आगे आए और जरूरतमंदों को रक्त मिल सके। शिविर में फ्रीडम ब्लड बैंक के अलावा रक्तदवीर राजेश डूडेजा, मनीष वर्मा एवं पालेराम ट्रस्ट के संस्थापक सुरेंद्र संभ्रवाल का भी सहयोग रहा।
विज्ञापन

इन युवाओं ने किया रक्तदान
शिविर में प्रोमिला जांगड़ा, अजीत कुमार, धर्मेंद्र, राजकुमार, मास्टर संजय, बबलू कोंट, रवि कुमार, संजय कुमार, लक्ष्यदीप, अनिल गोयल, अंकित कुमार, योगेंद्र सिंह, सोमबीर, लक्ष्मण सिंह, विक्रम सिंह, एडवोकेट कुलदीप सोनी, प्रदीप कुमार, राकेश कुमार, अनूप शर्मा, रामअवतार, प्रदीप सांगा, वीरेंद्र मिंटू, प्रदीप तंवर, नितेश कुमार, पंकज गोयल, दीनदयाल, पुष्पेन्द्र सिंह, कमल सिंह, प्रदीप कुमार, अमित कुमार, विष्णु, सुरेंद्र, राकेश कुमार, संदीप कुमार, मनीष कुमार, अजय सिंह ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने पहली बार रक्तदान किया है। रक्तदान करने के बाद अच्छा लगा। सुबह अखबार में रक्तदान शिविर की जानकारी मैंने पढ़ी थी, इसी के बाद गांव के ही एक साथी के साथ यहां आकर रक्तदान किया है। आगे से मैं अब नियमित रूप से रक्तदान करूंगा।
-धर्मेंद्र, तिगड़ाना वासी।
फोटो: 03
दिव्यांग होने के बावजूद भी नियमित रूप से लगातार दो साल से रक्तदान करता आ रहा हूं। अब तक 5 से 6 बार रक्तदान कर चुका हूं। सभी से रक्तदान करने की अपील करता हूं। अमर उजाला फाउंडेशन कर ये प्रयास काफी सराहनीय हैं, क्योंकि इस प्रयास से दूसरों की जान बच सकती है।
-अजीत तिगड़ाना, दिव्यांगजन।
फोटो: 04
मैंने दूसरी बार रक्तदान किया है। रक्तदान करके काफी अच्छा लगा। अमर उजाला अखबार में यहां रक्तदान के लिए शिविर लगे की जानकारी लगी तो रक्तदान करने पहुंच गया।
-राजकुमार, दिनोद रोड वासी।
फोटो: 05
घर पर सुबह अमर उजाला अखबार में रक्तदान शिविर के बारे में पढ़ा। इसलिए शिविर में रक्तदान करने पहुंच गया। दूसरी बार रक्तदान कर बहुत अच्छा लगा। मैंने नियमित रूप से रक्तदान करने का संकल्प लिया है।

-लक्ष्यदीप, विद्यानगर वासी।
फोटो: 06
सुबह अमर उजाला अखबार में रक्तदान शिविर की जानकारी मिली थी। इसलिए यहां पहुंचकर 19वीं बार रक्तदान किया है। मेरा मानना है कि नारी शक्ति रक्तदान कर तीन पीढ़ियों में रक्तदान को बढ़ावा देंगी। इसलिए महिलाओं को भी बढ़चढ़कर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
-प्रोमिला जांगड़ा, शिक्षिका एवं नियमित रक्तदाता।
फोटो: 07
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed