फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Assistant Sub Inspector Renu Chahar promoted to the post of Sub Inspector by SP

Bhiwani News: सहायक उप निरीक्षक रेणु चाहर को एसपी ने उप निरीक्षक पद पर किया पदोन्नत

Tue, 18 Mar 2025 09:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 18 Mar 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
Assistant Sub Inspector Renu Chahar promoted to the post of Sub Inspector by SP
पद चिन्ह लगाकर रेणु चाहार को पदोन्नति देते एसपी नितिश अग्रवाल।
भिवानी। शहर पुलिस थाना की सहायक उप निरीक्षक रेणु चाहर को पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने पद चिह्न लगाते हुए उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति दी। कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने पर रेणु चाहर को पदोन्नति दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने कहा कि पदोन्नति कर्मचारी की मेहनत व कर्तव्यनिष्ठ से प्राप्त होती है। पदोन्नति एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जो किसी कर्मचारी के कार्य में उन्नति को दर्शाती है। यह आमतौर पर नौकरी में उच्च स्तर पर पदस्थापन, वेतन वृद्धि और अधिक जिम्मेदारियों के साथ जुड़ी होती है। जबकि पदोन्नति कर्मचारियों के लिए न केवल पेशेवर विकास का अवसर होती है। बल्कि यह उनकी मेहनत और समर्पण की उपलब्धि है। इस दौरान डीएसपी आर्यन चौधरी और डीएसपी अनूप सिंह ने भी सब इंस्पेक्टर रेणु चाहर को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री भी कर चुके सम्मानित
सब इंस्पेक्टर पदोन्नत हुई रेणु चाहर ने महिला सेल इंचार्ज कार्यभार संभालते हुए थोड़े से ही समय में 250 से ज्यादा टूटते रिश्तों को बचाकर परिवार जोड़े रखने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं परिवार से बिछड़े 15 से ज्यादा बच्चों को उनके परिजनों से भी मिलवाया था। उनकी बेहतर कार्यशैली के चलते 8 मार्च 2021 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें प्रशंसा पत्र और नकद इनाम राशि देकर सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed