फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Assembly Deputy Speaker Ranbir Gangwa will hoist the flag, make elaborate security arrangements

विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा करेंगे ध्वजारोहण, सुरक्षा के व्यापक प्रबंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Assembly Deputy Speaker Ranbir Gangwa will hoist the flag, make elaborate security arrangements
रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के सामान की जांच करते रेलवे पुलिस कर्मचारी। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। भीम स्टेडियम खेल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा मुख्य अतिथि होंगे। मुख्य अतिथि सुबह 8:58 बजे भीम स्टेडियम खेल परिसर में समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे नौ बजे राष्ट्रगान की धुन के साथ ध्वजारोहण करेंगे। स्वतंत्रता दिवस को लेकर मुख्य समारोह स्थल सहित पूरे जिले में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं का सम्मान किया जाएगा। इस दौरान स्वामित्व योजना के तहत लाल डोरा से मुक्ति की रजिस्ट्री भी वितरित की जाएंगी। समारोह में विभिन्न स्कूली विद्यार्थी मास पीटी शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

जीआरपी व आरपीएफ ने चलाया भिवानी जंक्शन पर सघन जांच अभियान
स्वतंत्रता दिवस पर भिवानी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है। शनिवार को राजकीय रेलवे पुलिस व रेलवे पुलिस फोर्स ने मिलकर भिवानी जंक्शन पर संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम में शामिल सदस्यों ने स्टेशन पर रखे सभी डस्टबिन, प्लेट फार्म पर आने जाने वाले प्रत्येक यात्री का सामान खंगाला। इस दौरान रेलवे में पार्सल से भेजे जाने वाले सामान के संबंध में भी पूछताछ की गई और पार्सल की जांच की गई। इतना ही नहीं स्टेशन के सभी प्लेटफार्मों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिये आरपीएफ थाने के कंट्रोल रूम से कड़ी निगरानी भी रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस अधीक्षक संगीता कालिया के निर्देश पर जीआरपी चौकी प्रभारी धर्मबीर सिंह व आरपीएफ पुलिस थाना एसएचओ रोहताश की अगुवाई में दोनों की संयुक्त टीम ने शनिवार को स्टेशन पर जांच अभियान चलाया।

शहर को चमकाने में जुटे सरकारी विभाग
स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी विभागों ने भी शहर को चमकाने के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के लिए कदम उठाए। शनिवार को शहर की फुटपाथों के बीच डिवाइडर पर मजदूर पेंटिंग करते हुए नजर आए। डिवाइडरों पर बारिश के दौरान धूल मिट्टी जम गई थी, इस वजह से पहले की गई पेंटिंग का रंग फीका पड़ गया था। इसलिए डिवाइडरों को पेंट कराने का काम पिछले दो दिन से चल रहा है। वहीं स्टेडियम में मुख्य समारोह स्थल के आसपास इलाके की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। स्टेडियम मार्ग पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी शनिवार को दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed