फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Assault with employees posted at Kitlana toll plaza

Bhiwani News: कितलाना टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों के साथ की मारपीट

Mon, 22 Apr 2024 03:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 22 Apr 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Assault with employees posted at Kitlana toll plaza
भिवानी। गांव कितलाना के समीप टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों से मारपीट का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत सदर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सदर पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली के गीतांजली पार्क सागरपुर निवासी अजय कुमार ने बताया कि सितंबर 2023 में कितलाना टोल पर अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत है। गत 19 अप्रैल की रात सवा नौ बजे टोल कंट्रोल रूम में मौजूद था। इसी दौरान उसे झगड़े की आवाज सुनाई दी। वह नीचे उतरकर आया तो देखा कि कुछ गाड़ियों में सवार 30 से 35 युवक कर्मचारी प्रदीप कुमार आईटी इंजीनियर व सेरदिन के साथ मारपीट कर रहे थे। अन्य कर्मचारियों और उसने आरोपियों को रोकने की कोशिश की, मगर उसके साथ भी डंडों से मारपीट की गई। वहां से कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई। आरोपी बिना टोल दिए ही गाड़ी भगाकर ले गए। अजय काे आरोपियों ने धमकी दी कि पूर्व टोल मैनेजर मुकेश चौहान को पद से हटाने की सजा है। आरोपियों के संबंध में शिकायत सदर पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed