फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Ashu in 52 kg and Mansi in 48 kg winner

52 किलो में आशु तो 48 किलो में मानसी प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Ashu in 52 kg and Mansi in 48 kg winner
दिवसीय हरियाणा स्टेट सब जूनियर व जूनियर कुराश चैंपियनशिप में विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सिद्धपीठ बाबा जहरगिरी आश्रम में हुई लड़के व लड़कियों की दो दिवसीय हरियाणा स्टेट सब जूनियर व जूनियर कुराश चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। 52 किलो भार वर्ग में आशु और 48 किलो भार वर्ग में मानसी प्रथम रहीं।
विज्ञापन

रविवार को जूनियर कुराश प्रतियोगिताओं का आयोजन किया, जिसमें प्रदेश से 380 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। मुख्यातिथि भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ व पूर्व विधायक डॉ. शिव शंकर भारद्वाज रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉ. मयंक चुघ, हर्षदीप डुडेजा पहुंचे। प्रतियोगिता महंत डॉ. अशोक गिर के सान्निध्य में आयोजित करवाई गई। चैंपियनशिप का आयोजन महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स अकादमी ने किया। वहीं संचालन शिव शक्ति जनकल्याण सेवा ट्रस्ट ने किया। चैंपियनशिप के अंत में सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न एवं ट्रैक सूट भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि खेल और खिलाड़ी किसी भी देश की शान होते हैं। ये खिलाड़ी ही हैं, जिनकी बदौलत हमारे देश का झंडा समय-समय पर विदेशों में शान से फहराया जाता है। इस अवसर पर बाबू पहलवान, सुरेश सैनी, सुमित सैनी, संदीप कोच, सोनू कोच, सोमबीर सोनू कोच, विजय, अनिल, दिलावर सिंह, पुनीत चावला, सन्नी सिंह, सरपंच प्रताप उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भिवानी प्रथम, कैथल द्वितीय और रोहतक को तृतीय स्थान
प्रतियोगिता में लड़कियों में माइनस 52 किलो भारवर्ग में आशु देवी भिवानी प्रथम, खुशीप्रीत कैथल द्वितीय, पूजा रोहतक व संगीता तृतीय स्थान पर रही। माइनस 48 किलो भारवर्ग में मानसी रोहतक प्रथम, तमन्ना भिवानी द्वितीय, सत्या गुरुग्राम तृतीय स्थान पर रहीं। ऑवरऑल चैंपियनशिप में भिवानी प्रथम, कैथल द्वितीय, रोहतक की टीम तृतीय स्थान पर रही। वहीं बेस्ट प्लेयर का खिताब अन्नु अहलावत रोहतक को मिला। लड़कों की चैंपियनशिप में माइनस 60 किलो भारवर्ग में यशवीर सोनीपत प्रथम, अमित झज्जर द्वितीय, अनिल कैथल व संजीत झज्जर तृतीय स्थान पर रहे। 81 किलोभार वर्ग में प्रियांशु सोनीपत प्रथम, रोहित भिवानी द्वितीय व हिमांशु गुरुग्राम तृतीय स्थान पर रहे। लड़कों ऑवरऑल में सोनीपत प्रथम, झज्जर द्वितीय व हिसार तृतीय स्थान पर रहे। वही बेस्ट प्लेयर का खिताब झज्जर के विपिन को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed