फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   arrested in invalid sharab selling

Bhiwani News: सर्विस स्टेशन पर बने कमरे में अवैध शराब बेचने का आरोपी काबू

Sat, 03 Oct 2026 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 03 Oct 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
arrested in invalid sharab selling
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवानी। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस थाना ने एक अक्तूबर को अवैध शराब बेचने के आरोप में संजय को गिरफ्तार किया। आरोपी सर्विस स्टेशन पर बने कमरे में बिना लाइसेंस देसी शराब बेच रहा था।
पुलिस ने उसके कब्जे से 2 पेटी (24 बोतल) देसी शराब और 16 पव्वे बरामद किए। मुख्य सिपाही प्रदीप अपनी पुलिस टीम के साथ डिफेंस कॉलोनी भिवानी में गश्त पर थे। उन्हें सूचना मिली कि रोहतक रोड स्थित एक सर्विस स्टेशन में अवैध शराब बेची जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

उन्होंने संजय निवासी निगाना, जिला रोहतक को गिरफ्तार किया। संजय हाल में डिफेंस कॉलोनी में रह रहा था। पुलिस ने उसके पास से 24 बोतल देसी शराब और 16 पव्वे जब्त किए। आरोपी शराब रखने या बेचने का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी प्रदीप ने बताया कि पुलिस टीम ने सर्विस स्टेशन के कमरे में छापा मारा। संजय को मौके से ही गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब में 2 पेटी (24 बोतल) और 16 पव्वे देसी शराब शामिल थी। आरोपी के विरुद्ध थाना औद्योगिक क्षेत्र भिवानी में आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed