फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   arrest, theif, bike, police

शौक पूरे करने को करता था चोरी, चार बाइकों के साथ काबू

Sat, 29 Feb 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
arrest, theif,  bike, police
चोरी की मोटरसाइकिलो के साथ पकड़ा गया आरोपी सिटी पुलिस गिरफ्त में । संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
सिटी पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस की टीम ने चार चोरी के वाहनों के साथ एक आरोपी युवक को भी पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जीतुवाला जोहड़ क्षेत्रवासी अक्षय के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि उसने नाबालिग लड़कों का एक गैंग बनाया हुआ है। जो अमीरों के शौक पाले हुए हैं। ये लड़के पढ़ाई और कोई कामधंधा भी नहीं करते हैं। अपने शौक पूरे करने के लिए वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं। अब तक ये वाहन चोरी की दस वारदात कर चुके हैं। इनमें चार चोरी के वाहन अक्षय से बरामद भी हुए हैं।
विज्ञापन

डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दिनोद गेट चौकी पुलिस ने गश्त के दौरान कृष्णा कॉलोनी चौक से 19 वर्षीय अक्षय को गिरफ्तार किया। इनमें से चार बाइक बरामद कर ली हैं और पूछताछ के बाद चोरी की अन्य बाइक बरामद करने के लिए जांच जारी है। उन्होंने बताया कि इसके साथ तीन अन्य बच्चों के होने का भी पता चला है। अमीर घरों के बच्चों की बाइक देख कर इन्होंने भी नई-नई बाइक चलाने का शौक चढ़ा और बाइक चोरी करना शुरू कर दिया। ये सभी गरीब परिवारों से ताल्लुक रखते हैं। फिल्मी अंदाज में ये लड़के वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगे। डीएसपी वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस आरोपी को रविवार सुबह न्यायालय में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दर्ज हैं वाहन चोरी के मुकदमें
1. सिटी थाना क्षेत्र: 16 दिसंबर को ढाणी सरोगियान से मोटरसाइकिल चोरी।
2. सिटी थाना क्षेत्र: 17 दिसंबर को कृष्णा कॉलोनी से बाइक चोरी।
3. सिटी थाना क्षेत्र: 6 अक्तूबर जिला सामान्य अस्पताल क्षेत्र से वाहन चोरी।
4. सिटी थाना क्षेत्र: 22 सितंबर जिला सामान्य अस्पताल क्षेत्र से बाइक चोरी।
5. सिटी थाना क्षेत्र: 14 अगस्त कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र से बाइक चोरी की।
6. सिटी थाना क्षेत्र: 3 जनवरी 2020 चौखान गली लोहड़ बाजार से बाइक चोरी।
7. सिटी थाना क्षेत्र: 22 जनवरी शास्त्री नगर गली नंबर चार से बाइक चोरी।
8. सिटी थाना क्षेत्र: 28 नवंबर दुर्गा कॉलोनी से बाइक चोरी।
9. सिटी थाना क्षेत्र: 3 फरवरी को हांसी गेट क्षेत्र से बाइक चोरी।
10. हांसी से वाहन चोरी की वारदात भी कुबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed