फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Army recruitment rally for youth of four districts to be held in November: RS Dhillon

नवंबर में होगी चार जिला के युवाओं के लिए सेना भर्ती रैली: आरएस ढिल्लो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Army recruitment rally for youth of four districts to be held in November: RS Dhillon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवानी। उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने कहा कि भिवानी जिला सहित चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के युवाओं के लिए भीम स्टेडियम में नवंबर के दौरान वर्ष 2022-23 के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में भाग लेने के लिए चारों जिले के युवा एक अगस्त से सेना की वेबसाइट डब्लूडब्लूडॉटज्वाइन आर्मीडॉट एनआईसीडॉटइन पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में सेना व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में उपायुक्त ने बताया कि पुलिस प्रशासन भीम स्टेडियम में इस बाबत कंट्रोल रूम स्थापित करे और डीएसपी स्तर के अधिकारी को रैली के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए। जन स्वास्थ्य विभाग पानी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें। बिजली विभाग निर्बाध बिजली सप्लाई का कार्य संभालेंगे। जिला खेल अधिकारी खेल स्टेडियम के रखरखाव के साथ-साथ भर्ती में भाग लेने वाले युवाओं के लिए रहने व खाने का भी इंतजाम करेगा।
विज्ञापन

पीडब्लूडी विभाग रैली स्थल पर बैरिकेडिंग व स्वास्थ्य विभाग पर्याप्त मात्रा में मेडिकल स्टाफ नियुक्त करना सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल, रैली संयोजक कर्नल आनंद साकले, शिक्षा बोर्ड सचिव राजीव प्रसाद, जिला शिक्षा अधिकारी रामअवतार शर्मा, डीआईओ पंकज बजाज, उप पुलिस अधीक्षक विरेंद्र सिंह, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी आशीष मान, जिला खेल अधिकारी जेजी बेनर्जी, टीएम भरत सिंह परमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed