फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Apply for an apprenticeship at the electricity corporation by September 18.

Bhiwani News: बिजली निगम में अप्रेंटिसशिप के लिए 18 सितंबर तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Apply for an apprenticeship at the electricity corporation by September 18.
भिवानी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता संजय रंगा ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए अप्रेंटिसशिप के तहत विभिन्न पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 17 से 18 सितंबर शाम पांच बजे तक अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

कार्यकारी अभियंता ने बताया कि लाइनमैन, इलेक्ट्रिशियन के 45, कोपा के नौ तथा स्टेनो अंग्रेजी एवं हिंदी पदों के लिए निर्धारित पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आवेदन के साथ फोटो, 10वीं, आईटीआई, आधार कार्ड, पैन कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, हरियाणा डोमिसाइल प्रमाणपत्र और बैंक कॉपी सहित अन्य आवश्यक मूल दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन के बाद संबंधित आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी निर्धारित तिथि तक कार्यालय में जमा करवानी होगी। ऑनलाइन पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेज अपलोड नहीं किए जाने अथवा आवेदन में किसी प्रकार की कमी पाए जाने पर आवेदन बिना नोटिस रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो या दो से अधिक पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म जमा करवाना अनिवार्य होगा। वहीं यदि किसी अभ्यर्थी ने पहले किसी ट्रेड में अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी कर ली है, तो उसका किसी अन्य पद के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed