फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Applications of three claimants were canceled in 319 of Zilla Parishad

जिला परिषद के 319 में तीन दावेदारों के आवेदन रद्द, अब 316 मैदान में डटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Applications of three claimants were canceled in 319 of Zilla Parishad
भिवानी। जिला परिषद चुनावों में नामांकनों की छंटनी के दौरान वीरवार को तीन दावेदारों के आवेदनों में त्रुटी पाए जाने की वजह से उन्हें रद कर दिया गया। जिला परिषद के लिए 319 नामांकन हुए थे, जिसके बाद तीन आवेदन रद होने पर अब 316 दावेदार ही मैदान में डटे हैं। जिनके बीच अब रोचक मुकाबला होगा।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया कि छंटनी के दौरान वार्ड नंबर दो से सोनिया, वार्ड नंबर 10 से ममता और वार्ड नंबर 14 से गीता का नामांकन रद कर दिया है। वार्ड नंबर दो सामान्य वर्ग महिला के अलावा वर्ग के लिए आरक्षित था, जिसमें सोनिया का नामांकन महिला होने के कारण रद किया गया। इसी प्रकार वार्ड नंबर 10 अनुसूचित जाति से संबंधित महिला के अलावा वर्ग के लिए आरक्षित था, जिस पर ममता का नामांकन महिला होने के कारण रद किया गया। वार्ड नंबर 14 पिछड़ा वर्ग ए महिला के अलावा वर्ग के लिए आरक्षित था, जिस पर गीता का नामांकन महिला होने के कारण रद किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नामांकन 21 अक्तूबर को नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके पश्चात इसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद बचे हुए प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे और जिला परिषद सदस्य के चुनाव लड़ने वालों की लिस्ट को चस्पा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
बवानीखेड़ा खंड में ब्लॉक समिति के 110 दावेदार मैदान में
भिवानी। खंड निर्वाचन अधिकारी एवं कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद मनोज दलाल ने बताया कि पंचायती चुनाव के लिए खंड बवानीखेड़ा के ब्लाक समिति सदस्य के लिए चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की छंटनी बवानीखेड़ा बीडीपीओ कार्यालय में की गई। सभी प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि बवानीखेड़ा खंड से ब्लाक समिति सदस्य के लिए कुल 110 नामांकन प्राप्त हुए है, जिनमें से 62 नामांकन पुरुष व 48 नामांकन महिला प्रत्याशियों ने भरे हैं। इनमें से 48 प्रत्याशी अनुसूचित जाति वर्ग से, 12 प्रत्याशी पिछड़ा वर्ग व अन्य तथा 50 प्रत्याशी सामान्य वर्ग से संबंधित हैं।
कैरू ब्लाक में ब्लाक समिति के 93 दावेदारों के बीच मुकाबला
भिवानी। खंड निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पंचायती चुनाव के लिए खंड कैरू के ब्लाक समिति सदस्य के लिए चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की छटनी बीडीपीओ कार्यालय में की गई। सभी प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं।
खंड कैरू से ब्लाक समिति सदस्य के लिए कुल 93 नामांकन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 55 नामांकन पुरुष व 38 नामांकन महिला प्रत्याशियों ने भरे हैं। इनमें से 22 प्रत्याशी अनुसूचित जाति वर्ग से, 20 प्रत्याशी पिछड़ा वर्ग व अन्य और 51 प्रत्याशी सामान्य वर्ग से संबंधित हैं।
भिवानी ब्लॉक समिति से 203 दावेदारों में होगी कांटे की टक्कर
भिवानी। भिवानी ब्लॉक समिति में अब 203 दावेदारों के बीच कांटे की टक्कर रहेगी। नामांकन छंटनी के बाद ये उम्मीदवार मैदान में डटे हैं।
खंड भिवानी के रिटर्निंग अधिकारी पंचायत एवं एसडीएम भिवानी संदीप अग्रवाल ने बताया कि छटनी के दौरान किसी भी प्रत्याशी का फार्म गलत नहीं पाया गया है और कोई फार्म रिजेक्ट नहीं किया गया है। भिवानी खंड से ब्लाक समिति सदस्य के लिए कुल 203 नामांकन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 120 नामांकन पुरुष व 83 नामांकन महिला प्रत्याशियों ने भरे हैं। इनमें से 61 प्रत्याशी अनुसूचित जाति वर्ग से, 29 प्रत्याशी पिछड़ा वर्ग व अन्य तथा 113 प्रत्याशी सामान्य वर्ग से संबंधित हैं।
बहल ब्लॉक के 20 वार्डों में 46 पंच और 12 सरपंच दावेदारों में होगा मुकाबला
बहल। पंचायती चुनावों के लिए वीरवार को सरपंच व पंच पद के लिए आए नामांकन पत्रों की जांच की गई। दोनों पदों के लिए आए नामांकन सही पाए गए और कोई भी नामांकन रद्द नहीं हुआ। अब बहल कस्बे के 20 वार्डों के लिए कुल 46 पंच व सरपंच पद के लिए 12 प्रत्याशी है। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद सरपंच व पंच पद के प्रत्याशियों की संख्या निर्धारित होगी।

वहीं, कसबे के तीन वार्डों में केवल एक एक उम्मीदवार ने ही नामांकन किया है तो वहां उनका निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। उसके बाद केवल 17 वार्डों के पंच पद के लिए चुनाव होगा। आरओ राजीव वर्मा व एआरओ राजकुमार भालोठिया ने बताया कि वार्ड एक से महेंद्र, वार्ड 12 से नेहा अग्रवाल व वार्ड 13 से जगमोहन का ही नामांकन मिला है। इसके अलावा 17 वार्डों से 43 पंचों का नामांकन सही पाया है। वहीं सरपंच पद के लिए नामांकन पत्रों की जांच में सभी नामांकन सही पाए जाने से 12 लोगों का नामांकन लगा है। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद ही प्रत्याशियों की सही संख्या निर्धारित होगी कि कितने पंच व कितने सरपंच चुनावी अखाड़े में उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed