फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Applications invited for state level women award

Bhiwani News: राज्यस्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित

Mon, 04 Nov 2024 03:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 04 Nov 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
Applications invited for state level women award
भिवानी। महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां प्राप्त करने वाली महिलाओं के लिए राज्यस्तरीय महिला पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पुरस्कारों के लिए पात्र महिलाएं 27 दिसंबर तक आवेदन कर सकतीं हैं।
विज्ञापन

डीसी महावीर कौशिक ने बताया कि यह पुरस्कार देने का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को विशेष पहचान देना है। ताकि वे भारतीय महिलाओं की भावी पीढ़ी के लिए आदर्श बन सकें। यह भारतीय समाज में और उनके संबंधित क्षेत्रों में महिलाओं की बहुमुखी भूमिका को स्वीकार करने और प्रोत्साहित करने के लिए समाज की मानसिकता को बदलने में भी लंबा सफर तय करेगा।
विज्ञापन






महिलाओं को दिए जाएंगे यह राज्यस्तरीय पुरस्कार

उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से हरियाणा राज्यस्तरीय महिला पुरस्कार में इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार, लाइफटाइम अचीवर्स अवाॅर्ड के लिए निर्धारित राशि और प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। एएनएम/नर्स/महिला एमपीडब्ल्यू, महिला खिलाड़ी, सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला उद्यमी और साक्षर महिला समूह को निर्धारित राशि के साथ प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। पुरस्कार प्राप्त करने के लिए आवेदन करने की योग्यताएं, शर्तें महिला एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट www.wcdhry.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed