{"_id":"66a2c0fa1e6ef8716007d3e6","slug":"application-for-admission-in-pg-ended-first-merit-list-will-be-declared-on-30th-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-120630-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पीजी में दाखिले के लिए आवेदन समाप्त, 30 को लगेगी पहली मेरिट लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पीजी में दाखिले के लिए आवेदन समाप्त, 30 को लगेगी पहली मेरिट लिस्ट
Fri, 26 Jul 2024 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 26 Jul 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए वीरवार देर रात 11 बजे तक विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किए। 9 जुलाई से स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए थे। ऑनलाइन आवेदन करने के साथ-साथ विद्यार्थी अपने दस्तावेज और आवेदन फार्म में हुई गलतियों को सुधार सकते थे। 25 से 27 जुलाई तक सभी कॉलेजों के अध्यापकों की ओर से दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। 30 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट लगेगी। इसके बाद 2 अगस्त तक विद्यार्थी फीस जमा करवा कर अपना दाखिला करवा सकते है।
जिन विद्यार्थियों ने 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया है, उनकी पहली मेरिट लिस्ट 30 जुलाई को महाविद्यालयों के नोटिस बोर्ड पर लग जाएगी। इसके बाद 30 से दो जुलाई तक विद्यार्थियों की पहली काउंसिलिंग भी चलेगी। इस में उन विद्यार्थियों की ही काउंसिलिंग की जाएगी, जिन्होंने 25 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया है। इसके बाद दूसरी काउंसिलिंग होगी। यह काउंसिलिंग उन विद्यार्थियों के लिए होगी जाे पहली काउंसिलिंग से वंचित रह गए थे। इसके बाद भी अगर सीटें खाली रह जाती है तो 5 अगस्त को अगली काउंसलिंग विद्यार्थियों की जाएगी।
6 अगस्त को दोबारा खुलेगा पोर्टल
पीजी में किसी कारण वश जो विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए ऑनलाइन नहीं किया था, उनके लिए 6 अगस्त को फिर से दाखिला पोर्टल खोला जाएगा। इस दिन ही विद्यार्थियों की काउंसिलिंग भी की जाएगी। स्नातकोत्तर में दूसरी मेरिट लिस्ट नहीं लगती है। सीधे ही विद्यार्थियों की काउंसिलिंग की जाती है। फिर अगली काउंसिलिंग 7 अगस्त को हागी, जिसमें 13 अगस्त तक विद्यार्थियों लेट फीस भर के अपना दाखिला करवा पाएंगे। प्रति दिन का 100 रुपए जुर्माना विद्यार्थियों को भरना पड़ेगा। इसके बाद बची हुई सीटों के लिए 14 अगस्त से 23 अगस्त तक विद्यार्थियों की ओपन काउंसिलिंग की जाएगी। महाराजा नीमपाल सिंह महाविद्यालय में अब तक 340 सीटों के लिए 1,107 विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। इस महाविद्यालय में इस बार पीजी में दो नए संकाय जोड़े गए हैं। एक इतिहास और दूसरा केमिस्ट्री। दोनों में 40-40 सीटें रखी गई हैं।