फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Apart from the counter attack team, 600 security personnel will be deployed, strict surveillance will be kept through binoculars

Bhiwani News: काउंटर अटैक टीम के अलावा तैनात रहेंगे 600 सुरक्षा कर्मी, दूरबीन से रखी जाएगी कड़ी निगरानी

Sat, 01 Apr 2023 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 01 Apr 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Apart from the counter attack team, 600 security personnel will be deployed, strict surveillance will be kept through binoculars
सेक्टर 13 मोड़ पर नाके पर तैनात पुलिसकर्मी। 
भिवानी। सूबे के मुख्यमंत्री मनोहर लाल रविवार से भिवानी, बवानीखेड़ा और तोशाम के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में काउंटर अटैक टीम के अलावा 600 सुरक्षा के जवानों ने मोर्चा संभाला है। वहीं, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के आसपास घरों की छतों से दूरबीन से भी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री दो अप्रैल को खरक में 11 बजे दादी सती जाबदे मंदिर में पहुंचेगे। यहीं पर डेरा नाथ संप्रदाय बाबा रणपत मान धाम में जाएंगे। यहां से गांव की गोंद वाली जोहड़ी के नजदीक जनसंवाद कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री मनोहर लाल सवा दो बजे गांव कलिंगा के राजू पाना स्थित देवी मंदिर में जाएंगे। मुख्यमंत्री ढाई बजे अमरू पाना स्थित चौपाल में जनसंवाद करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री अमरू पाना स्थित बाबा मुन्नी डेरा में जाएंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री गांव चांग में दोपहर बाद चार बजे महता धर्मशाला में जनसंवाद कर लोगों की समस्याएं सुनेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री साढ़े पांच बजे भिवानी में हनुमान जोहड़ी मंदिर में आएंगे। यहां से मुख्यमंत्री पांच बजकर 50 मिनट पर बाबा जहर गिरी मंदिर में जाएंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री शाम छह बजकर 10 मिनट पर शकुंतला गार्डन में जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनेंगे। यहां से मुख्यमंत्री सवा सात बजे लोक निर्माण विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहरलाल तीन अप्रैल को सुबह साढ़े आठ बजे गांव तिगड़ाना में बाबा परमहंस लटाधारी मंदिर में जाएंगे और यहीं पर हॉल में ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सुबह नौ बजे गांव धनाना में कपिल सरपंच के घर के नजदीक चौक में जनसंवाद करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री हाल ही में स्वर्ण पदक जीतने वाली बॉक्सर नीतू घनघस के निवास पर भी जाएंगे। यहां से मुख्यमंत्री 11 बजकर 20 मिनट पर बवानीखेड़ा स्थित लोक निर्माण विश्राम में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करेंगे। यहां से मुख्यमंत्री दोपहर बाद एक बजकर 20 मिनट पर गांव बलियाली स्थित बाबा बंदा बहादुर सामुदायिक सेंटर में जनसंवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उपरांत मुख्यमंत्री गांव बापोड़ा में दोपहर बाद तीन बजे शहीद मथन सिंह के निवास पर जाएंगे और उनके परिजनों से मिलेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री गांव में भगवान परशुराम प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री साढ़े तीन बजे ब्राह्मण सदन में जनसंवाद करेंगे। इसके बाद राजपूत धर्मशाला में पूर्व सैनिकों के साथ जलपान करेंगे। मुख्यमंत्री शाम पांच बजे गांव दिनोद में छैलूराम गढवाल के पुश्तैनी मकान पर जाएंगे। साढ़े पांच बजे राधा स्वामी सत्संग भवन भी जाएंगे। मुख्यमंत्री शाम छह बजकर पांच मिनट पर दिनोद में बाबा धूणी वाला मंदिर परिसर में जनसंवाद करेंगे और लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। दिनोद में जनसंवाद करने के बाद मुख्यमंत्री तोशाम जाएंगे और शाम सात बजकर 25 मिनट पर लोक निर्माण विश्राम में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।
वहीं, मुख्यमंत्री चार अप्रैल को सुबह नौ बजे तोशाम स्थित पंजाबी धर्मशाला में जनसंवाद करेंगे। मुख्यमंत्री साढ़े दस बजे दुल्हेड़ी के नॉलेज सेंटर का दौरा करेंंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 11 बजे गांव संडवा में शाम बाबा मंदिर में जाएंगे। इसके बाद 11 बजकर 40 मिनट पर गांव के चौक में जनसंवाद कार्यक्रम करेंगे। गांव संडवा के बाद मुख्यमंत्री दो बजकर 35 मिनट पर गांव कैरू स्थित चिंकारा प्रजनन फार्म का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री तीन बजकर 10 मिनट पर धौलिया कुआं के पास ग्रामीणों से जनसंवाद कर लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
शहर के चौराहों से ट्रैफिक टीम नदारद, सीएम रूट पर संभाला मोर्चा
सीएम के कार्यक्रम की वजह से शनिवार को शहर के सभी मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक बूथों पर ताला लटका दिखाई दिया। ट्रैफिक कर्मचारियों को मुख्यमंत्री के रूट पर मोर्चा संभालना पड़ा। घंटाघर, हांसी गेट, महम गेट, अग्रसेन चौक के ट्रैफिक बूथ शनिवार को बंद रहे।

मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कार्यक्रमों के लिए पुलिस की तरफ से सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। सीएम के निर्धारित कार्यक्रम स्थलों के आसपास करीब 600 पुलिस कर्मचारी तैनात किए गए हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काउंटर अटैक टीम भी अलर्ट रहेगी।
- अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article