{"_id":"614787cb8ebc3ece353cfd99","slug":"anti-corona-vaccines-installed-at-152-centers-bhiwani-news-hsr6121624189","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण: 152 केंद्रों पर लगाए कोरोना रोधी टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण: 152 केंद्रों पर लगाए कोरोना रोधी टीके
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण को रफ्तार दी गई है। जिले में कोरोना से बचाव के लिए सात लाख 57 हजार 934 लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट निर्धारित किया गया है। निर्धारित टारगेट को जल्द पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा 19 सितंबर को जिलेभर में 152 जगह पर लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
सिविल सर्जन डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला में सात लाख 57 हजार 934 लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट निर्धारित किया गया है। इसको लेकर रविवार को जिला में 152 जगर पर टीकाकरण गया। विभाग द्वारा नागरिक अस्पताल, सभी अर्बन स्वास्थ्य केंद्रों, सीएचसी, पीएचसी सहित 152 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। सिविल सर्जन डॉ. शांडिल्य ने रविवार को शहर में विभिन्न वैक्सीनेशन सेंटरों का निरीक्षण किया। उन्होंने भिवानी शहरी क्षेत्र में लगाए गए कैंप का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य कर्मचारियों को जरूरी निर्देश दिए।
वर्जन:
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए है कि वे लोगों को वैक्सीन के बारे में जागरूक करें, ताकि लोग किसी भी प्रकार की अफवाह से बच सकें। नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर वैक्सीन लगवाएं ताकि कोरोना महामारी से बचाव हो सके। जल्द ही जिले में सभी नागरिकों की पहली डोज लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।