{"_id":"6613036c8a88b2d6300b3487","slug":"annual-function-of-mhari-sanskriti-mhara-swabhiman-sangathan-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-115688-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जून में होगा म्हारी संस्कृति-म्हारा स्वाभिमान संगठन का वार्षिकोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जून में होगा म्हारी संस्कृति-म्हारा स्वाभिमान संगठन का वार्षिकोत्सव
Mon, 08 Apr 2024 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 08 Apr 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
भिवानी की बैठक में मौजूद संगठन के पदाधिकारी।
भिवानी। म्हारी संस्कृति-म्हारा स्वाभिमान संगठन की मासिक बैठक रविवार को कोंट रोड पर हुई। इस दौरान संगठन का वार्षिकोत्सव जून में करने का निर्णय लिया गया। इसकी रूपरेखा तैयार की गई। संगठन के प्रवक्ता रामधन शास्त्री ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष राजेश थुराना ने वार्षिकोत्सव में दो दिन स्वांग कार्यक्रम, एक दिन नवोदित कलाकारों का कार्यक्रम और अंतिम दिवस कलाकारों की रागिनी प्रतियोगिता भी प्रस्तावित की। शास्त्री ने बताया कि अध्यक्ष के स्वास्थ्य कारणों से जयप्रकाश थानेदार धारेडू को संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सर्वसम्मति सौंपी गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान कौशिक ने कहा कि म्हारी संस्कृति-म्हारा संगठन का उद्देश्य हरियाणवी संस्कृति से युवा पीढ़ी को रूबरू करवाना है, ताकि वे अपनी संस्कृति से जुड़े रहे तथा उनमें संस्कारों का समावेश किया जा सकें। जून माह में आयोजित किए जाने वाले वार्षिकोत्सव को लेकर रविवार को पहली बैठक का आयोजन किया गया है।
इसके उपरांत इस कार्यक्रम की जानकारी अधिकतम लोगों तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पहुंचाई जाएगी, ताकि इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकें। प्रवक्ता रामधन शास्त्री ने संचालन किया। इस अवसर पर अधिवक्ता कृष्ण अवतार दौलताबाद, जयप्रकाश शर्मा, आनंद शर्मा, लक्ष्मी दत्त, नवीन शर्मा, राजेश धिराणा, विष्णु सांगाहेड़ा, सूबेदार उमेद शर्मा, सुनील उर्फ भोलु, अनिल तलेजा मौजूद रहे।