फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Animal breeders will get prizes like Bullet motorcycle and scooter in the state level animal exhibition.

Bhiwani News: राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी में पशुपालकों को मिलेंगे बुलेट मोटरसाइकिल व स्कूटी जैसे पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Animal breeders will get prizes like Bullet motorcycle and scooter in the state level animal exhibition.
भिवानी। कुरुक्षेत्र में छह से आठ फरवरी तक आयोजित होने वाली 41वीं राज्यस्तरीय पशु प्रदर्शनी में पशुपालकों के लिए बुलेट मोटरसाइकिल, स्कूटी और दूध की मधानी जैसे आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपनिदेशक डॉ. रविन्द्र सहरावत ने बताया कि प्रदर्शनी में विभिन्न जिलों से लाखों पशुपालक भाग लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेले में उपस्थित पशुपालकों के लिए प्रतिदिन लक्की ड्राॅ निकाला जाएगा जिसमें प्रतिदिन बुलेट मोटरसाइकिल, स्कूटी, दूध की मधानी आदि पुरस्कार दिए जाएंगे। पशुपालकों को मेले में लाने और ले जाने के लिए प्रतिदिन पूरे राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से 200 निशुल्क बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा पशुपालकों के लिए विभाग की ओर से चाय-पानी और भोजन की निशुल्क व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. रविन्द्र सहरावत ने बताया कि यह पशु प्रदर्शनी कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मेला स्थल पर आयोजित की जाएगी। मेले के नोडल अधिकारी डॉ. अनिल बनवाला को बनाया गया है जिनकी निगरानी में राज्य के सभी जिलों से लगभग 1600 उत्तम नस्ल के पशु 12 कैटेगरी और 53 सब कैटेगरी में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विजेता पशुओं के पशुपालकों को आकर्षक नकद प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। साथ ही उन्होंने जिले के पशुपालकों और आमजन से आह्वान किया कि वे इस पशु प्रदर्शनी में बढ़-चढ़कर भाग लें, विभिन्न प्रकार के पशुओं की उच्च कोटि की नस्लों को देखें और पशुपालन से संबंधित जानकारी प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed