फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Angry over the lack of government procurement, a farmer dumped a trolley full of millet on the road in Tosham.

Bhiwani News: सरकारी खरीद न होने से नाराज किसान ने तोशाम में सड़क पर खाली कर दी बाजरे से भरी ट्रॉली

Sat, 04 Oct 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 04 Oct 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Angry over the lack of government procurement, a farmer dumped a trolley full of millet on the road in Tosham.
तोशाम में खरीद न होने पर  किसानों ने सड़क पर उतारा बाजरा।
तोशाम (भिवानी)। अनाज मंडी तोशाम में बाजरे की खरीद एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर न होने से नाराज एक किसान ने शनिवार को अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरा बाजरा सड़क पर खाली कर दिया। यह घटना शनिवार दोपहर करीब पौने एक बजे की है। बाजरा सड़क पर गिराने से तोशाम-सिवानी मार्ग पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सूचना मिलते ही पुलिस और मंडी सचिव मौके पर पहुंचे और किसान को समझाकर सड़क से बाजरा उठवाया।
विज्ञापन

गांव संडवा निवासी किसान लीलाराम ने बताया कि मंडी में बाजरा 1900 से 1950 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा जा रहा है जबकि सरकार भावांतर के रूप में 575 रुपये प्रति क्विंटल दे रही है। इसके बावजूद किसान को करीब 300 रुपये प्रति क्विंटल का नुकसान हो रहा है। किसान का कहना है कि वे अपनी फसल को एमएसपी पर बेचने की उम्मीद में मंडी लाते हैं लेकिन वहां उनका बाजरा समर्थन मूल्य से 300 रुपये प्रति क्विंटल कम में खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन

लीलाराम ने बताया कि किसान ट्रैक्टर का किराया देकर मंडी तक फसल लाते हैं और फिर भी कम दाम मिलने से उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। यही वजह है कि नाराज होकर उसने अनाज मंडी के बाहर सड़क पर बाजरे से भरी ट्रॉली खाली कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी सचिव सुदेश कुमारी ने बताया कि किसान ने बिना अनुमति और गेट पास कटवाए ही सड़क पर बाजरा खाली कर दिया था। उन्हें मौके पर जाकर समझाया गया जिसके बाद करीब तीन बजे किसान ने बाजरा वापस ट्रॉली में भर लिया। मंडी सचिव ने बताया कि बाद में किसान का गेट पास काटकर उसके बाजरे की बोली करवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed