फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Angry farmers blocked the highway due to not purchasing mustard in Jui Mandi

Bhiwani News: जूई मंडी में सरसों की खरीद नहीं करने से गुस्साए किसानों ने लगाया हाईवे पर जाम

Thu, 18 Apr 2024 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 18 Apr 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers blocked the highway due to not purchasing mustard in Jui Mandi
जूई (भिवानी)। जूई मंडी में सरसों की खरीद नहीं करने से गुस्साए किसानों ने बुधवार सुबह दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर जाम लगाकर अपनी नाराजगी का इजहार किया। मार्केट कमेटी की तरफ से दूसरे जिले के किसानों की खरीद से इन्कार करने पर किसान भड़क गए। प्रदर्शनकारी किसानों ने अनाज मंडी के सामने सरसों से भरे वाहन खड़े कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण वाहनों की कतारें लग गई। जूई थाना प्रभारी मनोज कादयान मौके पर पहुंचे और किसानों को गेट पास कटवाने का आश्वासन देकर करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन



दूसरे जिले के किसानों की सरसों की नहीं होगी खरीद

बुधवार को जूई अनाज मंडी के सामने अलसुबह ही आसपास के सैकड़ों किसानों ने अपने-अपने वाहनों में सरसों भरकर लंबी लाइन लगा रखी थी। मार्केट कमेटी ने कार्यालय खुलने के बाद नोटिस चस्पा किया कि भिवानी जिले के ही किसानों की ही फसल खरीदी जाएगी। इस पर चरखी दादरी जिले के गांवों से आए किसानों ने 9 बजे मार्ग जाम कर दिया। जाम की सूचना पाकर जूई थाना प्रभारी मनोज कादयान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मार्केट कमेटी सचिव को मौके पर बुलाया व समाधान करने की बात कही। सचिव ने दूसरे जिले के किसानों की सरसों खरीद पर असमर्थता जताई। थाना प्रभारी ने आलाधिकारियों से बात कर हालातों से अवगत करवाया। किसानों को समझाबुझाकर जाम खुलवा दिया गया। पहले भिवानी जिले और बाद में दूसरे जिले के किसानों की फसल खरीद पर सहमति बनी।
विज्ञापन


किसानों को आपस में लड़वाना चाह रही सरकार

जीतपुरा के किसान अनिल कुमार, राजेश, महेंद्र, द्वारका के रमेश, रामफल, विजय, डांडमा के वीरभान, राजेंद्र, विकास ने बताया कि सालों से ये किसान जूई अनाज मंडी में अपनी फसल बेचने आ रहे हैं। हालांकि सरकार अब अपनी नीतियों से किसानों को भी बांटने का काम कर रही है। एक जिले के किसानों को दूसरे से लड़वाने का काम इस सरकार ने किया है। हरियाणा एक हरियाणवी एक का नारा देने वाली सरकार, प्रदेश में कही भी अनाज बेचने की बोलने वाली सरकार ने 4 किमी दूर के किसानों की फसल खरीदने से इन्कार कर दिया, इससे ज्यादा दुर्भाग्य किसान का क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसी के आदेश थे : ईश्वर सिंह

जूई मार्केट कमेटी सचिव ईश्वर सिंह ने बताया कि आगे से भिवानी जिले के मार्केट कमेटी जूई के अधीन आने वाले गावों के किसानों की ही फसल खरीद होगी। हम नियमों की अवहेलना नहीं कर सकते हैं।



एक दिन के लिए सभी किसानों की खरीद पर बनी बात : मनोज कादयान
जूई थाना प्रभारी मनोज कादयान ने बताया कि जूई अनाज मंडी में पहले कही से भी आये किसान की खरीद की जाती थी। लेकिन आज ऐसा नहीं होने पर किसानों ने जाम लगा दिया। किसानों को समझाया और आलाधिकारियों से बात कर पहले भिवानी और बाद में दूसरे जिले के किसानों की फसल खरीद पर सहमति बनी। एक दिन के लिए सभी किसानों की खरीद पर बात बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed