फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Angry family members demonstrated in front of DC office due to non-arrest of the accused.

Bhiwani News: आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर नाराज परिजनों ने डीसी कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

Mon, 27 May 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 27 May 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
Angry family members demonstrated in front of DC office due to non-arrest of the accused.
भिवानी। ऑटो रिक्शा चालक सोमवीर की 25 मई को चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों का आरोप है कि सोमबीर की हत्या राहुल निवासी नांगल, हिमांशु उर्फ बेदू निवासी मानहेरू व अन्य ने मिलकर की थी, सोमबीर को अपने घर से बुलाकर उसे गांव कोंट बाईपास के पास चाकूओं से गोद कर हत्या की थी। हत्या के तीन दिन बीत जाने पर भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज सोमवार के परिजन व गांव मानहेरू के लोगों ने डीसी कार्यालय के सामने सोमवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उसके उपरांत सामाजिक संगठन कार्यकर्ता सुनीता गोलपुरिया, एडवोकेट विजय, पंच राजेश चौधरी व परिवार के सदस्य का प्रतिनिधिमंडल एसपी वरुण सिंगला से मिले और इस मामले में जांच करके तुरंत प्रभाव से आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई। जिस पर एसपी भिवानी ने परिवार वालों को दो दिन में आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि तुरंत प्रभाव से इस मामले में जांच करके गिरफ्तारी नहीं हुई तो परिवार व सामाजिक संगठनों द्वारा शहर में प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर जुगनू मेहरा, हरीश जमालपुर, सुरेश पूर्व सरपंच मानहेरू, बंटी मानहेरू, मनजीत मानहेरू, चांदराम रंगा रामपाल, बबली, रेखा, अनीता, सुनीता, विजय मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed