{"_id":"6793c28b5d580b2065079497","slug":"angry-at-not-getting-plots-under-the-government-scheme-the-villagers-of-kont-protested-outside-the-deputy-commissioners-office-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-129023-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सरकार की योजना के तहत प्लॉट न मिलने से नाराज कोंट के ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सरकार की योजना के तहत प्लॉट न मिलने से नाराज कोंट के ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
Fri, 24 Jan 2025 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 24 Jan 2025 10:10 PM IST
विज्ञापन
मांगों को लेकर उपायुक्त से मिलने जाते गांव कोंट के ग्रामीण।
भिवानी। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को खुद का घर मुहैया करवाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से योजना चलाई हुई है। जिसके तहत बीपीएल परिवारों को सरकार 100-100 वर्ग गज के प्लॉट मुहैया करवाती है। सरकार की इस योजना के तहत प्लॉट आबंटन मामले में गांव कोंट के ग्रामीणों ने शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर गांव की सरपंच पति द्वारा मनमाने व गलत तरीके से अपने चहेतों को प्लॉट आबंटित करवाने का आरोप लगाया और उपायुक्त को शिकायत सौंपी।
ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए उपायुक्त से इस मामले में दोबारा सर्वे करवाकर पात्र व्यक्तियों को प्लॉट दिए जाने की मांग की। इस दौरान काफी ग्रामीण महिलाएं भी मौजूद रही।
उपायुक्त को शिकायत देने पहुंचे ग्रामीण रत्न, जोगेंद्र, अशोक कुमार व महिला मुकेश ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार पंचायत विभाग द्वारा गांव कोंट के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए 100-100 वर्ग गज के प्लॉट आबंटित करने के लिए फॉर्म भरवाए गए थे। इसके तहत उन्होंने फॉर्म भरे और पात्र व्यक्तियों की लिस्ट में उनका नाम भी आया। इसके बाद इसकी जांच के लिए पंचायत कार्यालय भिवानी से टीम भी गांव पहुंची और आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को प्लॉट आबंटन के लिए सर्वे किया गया। टीम के साथ गांव की महिला सरपंच के पति भी थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच पति ने मनमाना रवैया अपनाया और पात्र व्यक्तियों को नजर अंदाज करते हुए केवल अपने चहेतों को गलत तरीके से प्लॉट आबंटित करवाए। गांव कोंट के बहुत से परिवार ऐसे है, जो आर्थिक तौर पर बहुत ही कमजोर है और उनके पास रहने तक को मकान नहीं है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच पति ने जिन व्यक्तियों को प्लॉट आबंटित करवाए, उनके पहले से पक्के व बड़े मकान बने हुए हैं। इस मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए दोबारा से सर्वे करवाकर पात्र व्यक्तियों को प्लॉट आबंटित किए जाने की मांग को लेकर उन्होंने उपायुक्त के समक्ष गुहार लगाई है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच सतबीर, अजय फौजी, प्रीतम, रत्न नायक, लक्ष्मण नायक, विनोद, ताराचंद, जितेंद्र, रमेश, सुरेश थानेदार, कांता, बिमला, नथली, दीपक नायक, अशोक पंच, अश्वीर, अमित मौजूद रहे। संवाद