फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Angered by love marriage, the girl's brother and uncle accused her of murder conspiracy and threats.

Bhiwani News: प्रेम विवाह करने से नाराज लड़की के भाई, चाचा ने लगाए हत्या की साजिश व धमकी के आरोप

Mon, 29 Jul 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 29 Jul 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Angered by love marriage, the girl's brother and uncle accused her of murder conspiracy and threats.
भिवानी। प्रेम विवाह करने से नाराज लड़की के भाई और चाचा के परिवार पर पति की हत्या की साजिश रचने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने झज्जर पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी। जिस पर भिवानी के जूई पुलिस थाना में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बहादुरगढ़ निवासी पूनम ने बताया कि उसने 2009 में भूपेंद्र से अंतरजातीय प्रेम विवाह किया था। उनका दस साल का एक बेटा विराट है। शादी के बाद से उसके अपने माता पिता से संबंध ठीक हैं, लेकिन उसकी शादी से उसका भाई और चाचा का परिवार नाराज है। इसी रंजिश को लेकर उसके पास उसके चाचा का फोन आया। जिस पर काफी गाली गलौज किया और फिर चचेरे भाई और उसके सगे भाई ने भी उन्हें धमकी दी।
विज्ञापन

पूनम ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने 2010 में भी उसके पति को मारने की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी, लेकिन बाद में समझौता हो गया था। मगर अब फिर से उसके पति और उसे गोली मारने की धमकी दी जा रही है। जूई कलां थाने में लड़की के चाचा सतीश, उसके बेटे मोहित उर्फ कानू व लड़की के भाई विनय उर्फ बिंदु व चाची सुमन के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed