फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Anger among roadways employees

Bhiwani News: चालक पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में रोडवेज कर्मचारियों में रोष

Sun, 18 Aug 2024 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 18 Aug 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
Anger among roadways employees
भिवानी में रोडवेज महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपते रोडवेज यूनियन के प्रधान अनिल फौजी। 
भिवानी। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा की बैठक भिवानी बस स्टैंड पर हुई। बैठक में चर्चा करते हुए कर्मचारियों ने बताया कि शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज की बस बलियाली के लिए गई थी। जिस पर चालक मीनू परिचालक विजय चोपड़ा ड्यूटी पर कार्यरत थे। कुछ शरारती तत्वों ने बस में तोड़फोड़ कर चालक मीनू को गंभीर चोटें मारीं।
विज्ञापन

पुलिस आने पर सभी शरारती तत्व वहां से भाग गए। इस घटना के कारण रोडवेज कर्मचारियों में भारी रोष बना हुआ है। कर्मचारियों ने फैसला लेकर डिपो महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। बैठक में मौजूद राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद ने बताया कि दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करके गिरफ्तार नहीं किया गया तो साझा मोर्चा रोडवेज कर्मचारी कभी भी हड़ताल पर जा सकते हैं।
विज्ञापन

साझा मोर्चा की बैठक में राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद, प्रधान बिजेंद्र, प्रधान अनिल फौजी, सचिव अनिल नागर, सचिव राजकुमार तालु, पवन फोगाट, सुधीर अहलावत, चेयरमेन कुलदीप व मुकेश बलंबा, जयदीप,अजीत, सुरेश, जयप्रकाश चौहान, परिचालक सोनू कुमार, इंस्पेक्टर बलजीत, इंस्पेक्टर सत्यवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed