फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   And more than 20 lawsuits filed disruptions to those fires

तोड़फोड़ और आगजनी करने वालों पर 20 से अधिक मुकदमे दर्ज

Wed, 24 Feb 2016 01:23 AM IST
भिवानी ब्यूरो
भिवानी ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
19 फरवरी को सेक्टर 13 मोड़ पर लगे आरक्षण जाम से जिले में तोड़फोड़ और
विज्ञापन
आगजनी की घटनाओं की शुरूआत हुई। उस दिन जाम के दौरान ही तिगड़ाना वासी कुलवंत की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए। पुलिस ने कुलवंत के बयान पर 25-30 अज्ञात के खिलाफ मामले दर्ज किए है। जाम के दौरान ही मारपीट भी हुई। तीन युवक घायल हुए। पुलिस ने घायल प्रदीप तिगड़ाना व मदन के बयान पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसी रात धर्मशाला, पेट्रोल पंपों पर तोड़फोड़ की गई। खरक चौकी और मुंढाल चौकी को आग लगा दी गई। पुलिस ने इन मामलों में भी मुकदमे दर्ज किए है। हनुमान ढाणी में ठेका जलाया गया, तोशाम, दादरी, ढिगावा में भी खासी तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस ने इन सभी मामलों में मुकदमे दर्ज किए है। 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हो चुके है और कुछ अन्य मुकदमे भी दर्ज हो सकते है। पुलिस प्राइवेट संस्थानों में हुई तोड़फोड़ और आगजनी के मामलों में शिकायतों का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed