फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   An old man troubled by illness committed suicide by jumping in front of a train

Bhiwani News: बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Sat, 18 Jan 2025 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 18 Jan 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
An old man troubled by illness committed suicide by jumping in front of a train
भिवानी। गांव बामला और खरक के बीच रेल लाइन पर बीमारी से परेशान एक बुजुर्ग ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं इस संबंध में मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

राजकीय रेलवे पुलिस को शनिवार सुबह सूचना मिली थी कि गांव बामला और खरक के बीच रेल लाइन पर अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान रण सिंह (77) के रूप में हुई।
विज्ञापन

मृतक के बेटे विजय ने बताया कि उसके पिता खेतीबाड़ी का काम करते थे। बीमारी की वजह से उसके पिता काफी तनाव में थे। राजकीय रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज बलवंत सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed