फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   An important step in writing education

Bhiwani News: वैश्य महाविद्यालय में वार्षिक पत्रिका भवानी के सत्र 2023-24 का विमोचन

Wed, 01 Jan 2025 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 01 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
An important step in writing education
भिवानी। वैश्य महाविद्यालय में वार्षिक पत्रिका भवानी के सत्र 2023-24 का विमोचन किया गया। मुख्य अतिथि चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. दीप्ति धर्माणी ने कहा कि लेखन शिक्षा का अहम पड़ाव है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुरातत्व सभ्यता से सीखते हुए भारतीय ज्ञान पद्धति को समझकर शिक्षक वर्ग को आगे बढ़ना चाहिए। लेखनी सफलता की पूंजी है एक सफल व्यक्ति सीढ़ी दर सीडी ऊपर आगे बढ़कर सफलता के नए आयाम स्थापित करता है। शिक्षक का जीवन में अहम महत्व है। उनको चाहिए कि वह विद्यार्थियों के पद पर दर्शक बनकर समाज व देश को आगे बढ़ाने में अपना अहम योगदान दे।
विज्ञापन

विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि छात्र जीवन की यादें सदैव जीवंत रहती हैं। महाविद्यालय की पत्रिका उनकी उपलब्धियों को संजोने का सशक्त माध्यम है। वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट शिवरत्न गुप्ता ने कहा कि इस पत्रिका के माध्यम से विद्यार्थियों को महाविद्यालय में हुई विभिन्न गतिविधियों से अवगत होने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालय पत्रिका के मुख्य संपादक डॉ. कामना कौशिक, अंग्रेजी सेक्शन की संपादक डॉ. सरिता गोयल, स्वपोषित विभाग सेक्शन की संपादक डॉ. प्रोमिला सुहाग, हिंदी सेक्शन की संपादक डॉ. अनिल तंवर, साइंस सेक्शन के संपादक डाॅ. मोहनलाल, न्यूज सेक्शन की संपादक डॉ. पवन गुप्ता, संस्कृत सेक्शन के संपादक डॉ. विपिन गुप्ता रहे।

इस मौके पर वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के प्रधान एडवोकेट शिवरत्न गुप्ता, महासचिव डॉ. पवन बुवानीवाला, ट्रस्टी विजयकिशन अग्रवाल, समिति के अध्यक्ष अजय गुप्ता, ट्रस्टी विजय किशन अग्रवाल, प्रबंध समिति की सदस्य सुनीता गुप्ता, डॉ. माया यादव एवं प्राचार्य डॉ. संजय गोयल मौजूद रहे।ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed